{"_id":"61fd72654d9abb6d53464807","slug":"allahabad-university-many-departments-have-issued-cutoff-for-admission-in-pg-allahabad-news-ald32637950","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद विवि : पीजी में प्रवेश के लिए कई विभागों ने जारी किए कटऑफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद विवि : पीजी में प्रवेश के लिए कई विभागों ने जारी किए कटऑफ
विज्ञापन
पीजी में प्रवेश के लिए कई विभागों ने जारी किए कटऑफ
0 महाविद्यालयों में भी परास्नातक में ऑनलाइन दाखिले जारी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) खुलने के बाद परास्नातक (पीजी) में प्रवेश के लिए शुक्रवार को कई विभागों में अभ्यर्थियों की भीड़ लगी रही। वहीं, तमाम विभागों ने प्रवेश के लिए नए कटऑफ जारी किए हैं। कोविड के कारण विश्वविद्यालय काफी दिनों तक बंद रहा और ऐसे में पीजी में ऑफलाइन प्रवेश प्रक्रिया भी प्रभावित रही। इसी वजह से विभागों में पीजी प्रवेश की प्रक्रिया अब तेजी से पूरी की जा रही है। हालांकि चार एवं पांच फरवरी को पीजी में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों की फीस सात जनवरी को प्रवेश भवन में जमा होगी, क्योंकि चार एवं पांच फरवरी को शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी का प्रशिक्षण था, सो प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों की फीस जमा नहीं हो सकी। दूसरी ओर, विश्वविद्यालय के संघटक महाविद्यालयों में ऑनलाइन प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। ईश्वर शरण पीजी कॉलेज में प्रवेश के लिए कटऑफ अंक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं।
0
इविवि में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कटऑफ
-----------------------------------
- एमपीएड में आठ फरवरी को सुबह 10.30 बजे अनारक्षित वर्ग में 328 या अधिक अंक
- एमएससी कंप्यूटर साइंस में सात फरवरी को सुबह 11 बजे ओबीसी एवं एससी वर्ग के सभी अभ्यर्थी
- प्राचीन इतिहास विभाग में सात फरवरी को सुबह 11 बजे ईडब्ल्यूएस वर्ग में 156 या अधिक अंक, ओबीसी वर्ग में 148 या अधिक अंक, एससी वर्ग में 126 या अधिक अंक, एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी
- मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास में सात फरवरी को सुबह 11 बजे ओबीसी वर्ग में 115 या अधिक अंक, ईडब्ल्यूएस वर्ग में 122 या अधिक अंक, एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी
विज्ञापन
- संस्कृत में सात फरवरी को सुबह 11 बजे अनारक्षित वर्ग में 60 या अधिक अंक, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी, एससी एवं एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी और शिक्षक/कर्मचारी कोटा एवं दिव्यांग कोटा के सभी अभ्यर्थी
- मनोविज्ञान में सात फरवरी को सुबह 10 बजे सामान्य वर्ग में 168 या अधिक अंक, ओबीसी वर्ग में 120 या अधिक अंक, ईडब्ल्यूएस में 133 या अधिक अंक चयनित नॉन सब्जेक्ट, दिव्यांग कोटा, एससी एवं एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी
- अंग्रेजी में सात फरवरी को सुबह 10 बजे ओबीसी वर्ग में 100 या अधिक अंक
- कृषि रसायन में सात फरवरी को सुबह 10 बजे ओबीसी वर्ग में 195 या अधिक अंक, एससी वर्ग में 198 या अधिक अंक
- रसायन विज्ञान में सात फरवरी को सुबह 10 बजे सभी श्रेणी में 159 या अधिक अंक, ओबीसी वर्ग में 148 या अधिक अंक, एससी वर्ग में 102 या अधिक अंक, एसटी वर्ग में 64 या अधिक अंक
00
केपी ट्रेनिंग कॉलेज में दिव्यांग कोटे का सात को
- केपी ट्रेनिंग कॉलेज में दिव्यांग कोटे के तहत बीएड में प्रवेश सात फरवरी को सुबह 11 से अपराह्न बजे तक होंगे। प्राचार्य डॉ. अंजना श्रीवास्तव के अनुसार जिन अभ्यर्थियों ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मेडिकल बोर्ड के समक्ष अपना परीक्षण कराया है, वे काउंसलिंग में शामिल हो सकते हैं।