फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University Final year-semester examinations will be online, remaining will be promoted

Allahabad University: ऑनलाइन होंगी अंतिम वर्ष-सेमेस्टर की परीक्षाएं, बाकी होंगे प्रमोट

Tue, 01 Sep 2020 01:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 01 Sep 2020 01:56 PM IST
विज्ञापन
Allahabad University Final year-semester examinations will be online, remaining will be promoted
इलाहाबाद विश्वविद्यालय

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में सत्र 2019-20 के तहत अंतिम वर्ष एवं अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं ऑनलाइन आयोजित की जाएंगी। बाकी छात्रों (स्नातक प्रथम एवं द्वितीय वर्ष और अंतिम सेमेस्ट को छोड़कर अन्य सभी सेमेस्टर के छात्र) को बिना परीक्षा अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा। अंतिम वर्ष एवं सेमेस्टर में उन्हीं विषयों की ऑनलाइन परीक्षाएं होंगी, जिन विषयों की परीक्षाएं लॉकडाउन के कारण स्थगित कर दी गईं थीं। यह महत्वपूर्ण निर्णय सोमवार को बुलाई गई इविवि की एकेडमिक कौंसिल की बैठक में लिया गया। 

विज्ञापन


कोविड-19 के कारण बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने इविवि प्रशासन को आवेदन देकर अंतिम वर्ष एवं अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं स्थगित किए जाने या ऑनलाइन परीक्षाएं कराए जाने की मांग की थी। इसी का ध्यान में रखते हुए सोमवार को हुई एकेडमिक कौंसिल की बैठक में अंतिम वर्ष एवं अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं ऑनलाइन आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया। लॉकडाउन घोषित होने से पहले इविवि में स्नातक की नौ दिन की परीक्षाएं हो चुकी थीं ऐसे में सत्र 2019-20 के तहत जिन विषयों की परीक्षाएं नहीं हुईं थीं, केवल उन्हीं विषयों की परीक्षाएं ऑनलाइन आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन

Allahabad University Final year-semester examinations will be online, remaining will be promoted
Allahabad University

ऑनलाइन परीक्षा के लिए इविवि की वेबसाइट पर पेपर अपलोड किए जाएंगे। छात्रों को ऑनलाइन पेपर खोलना होगा और इसके बाद कॉपी पर किन्हीं चार सवालों के जवाब लिखने होंगे। परीक्षा पूरी होने के बाद छात्रों को अपनी कॉपी को स्कैन कर अपलोड करना होगा और बाद में कॉपियां ऑनलाइन चेक की जाएंगी।

परीक्षा और कॉपियां अपलोड करने के लिए कुल चार घंटे का समय दिया जाएगा। दो घंटे में परीक्षा देनी होगी और इसके बाद दो घंटे में कॉपियों को स्कैन कर अपलोड करना होगा। परीक्षा नियंत्रक प्रो. रामेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि छात्रों को दो घंटे का अतिरिक्त समय इसलिए दिया गया है, क्योंकि इंटरनेट कनेक्टिविटी या अन्य तकनीकी कारणों से कोई अड़चन आती है तो छात्रों को समस्या न हो और उन्हें पर्याप्त समय मिल सके।

Allahabad University Final year-semester examinations will be online, remaining will be promoted
allahabad university

प्रमोशन का प्रस्तावित फार्मूला

परीक्षा नियंत्रक के अनुसार प्रस्तावित फार्मूले के तहत प्रथम से द्वितीय वर्ष में प्रमोट किए गए छात्रों को प्रथम वर्ष में जिन विषयों की परीक्षाएं हो चुकी हैं और द्वितीय वर्ष की जो परीक्षा देंगे, उनमें मिले अंकों के औसत के आधार पर प्रथम वर्ष की मार्कशीट दी जाएगी। प्रथम वर्ष की मार्कशीट में द्वितीय वर्ष की उन्हीं विषयों की परीक्षाओं के अंक जुड़ेंगे, जिन विषयों की परीक्षाएं प्रथम वर्ष में नहीं हो सकी हैं।

वहीं, द्वितीय से तृतीय वर्ष में प्रमोट किए गए छात्रों को द्वितीय वर्ष में जिन विषयों की परीक्षाएं हो चुकी हैं और प्रथम वर्ष की परीक्षा में जितने अंक मिले थे, उनके औसत के आधार पर द्वितीय वर्ष की मार्कशीट दी जाएगी। द्वितीय वर्ष की मार्कशीट में भी प्रथम वर्ष के उन्हीं विषयों के अंक शामिल किए जाएंगे, जिन विषयों की परीक्षाएं द्वितीय वर्ष में लॉकडाउन के कारण नहीं हो सकीं। पिछली कक्षाओं की मार्कशीट अगली कक्षा की परीक्षा देने के बाद जारी होने वाली मार्कशीट के साथ दी जाएगी। इसके अलावा सेमेस्टर सिस्टम के तहत पिछले सेमेस्टर में प्रदर्शन के आधार पर मार्कशीट दी जाएगी। सेमेस्टर सिस्टम में इंटर्नल असेसमेंट की प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है। 

आज जारी किया जाएगा परीक्षा कार्यक्रम

इविवि प्रशासन मंगलवार को परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर देगा। अंतिम वर्ष एवं अंतिम वर्ष की सेमेस्टर की परीक्षाएं सितंबर के दूसरे सप्ताह से प्रस्तावित हैं। स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षाएं 22 दिनों और अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं एक सप्ताह में पूरी कराए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed