फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad university: Examinations of IPS courses from May 29

आईपीएस के पाठ्यक्रमों की परीक्षा 29 मई से

Fri, 26 Apr 2019 12:39 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 26 Apr 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Allahabad university:  Examinations of IPS courses from May 29
इलाहाबाद विश्वविद्यालय

इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (आईपीएस) के विभिन्न पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा 29 मई से पांच जून के बीच आयोजित की जाएगी। हालांकि इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक कॉलेजों में प्रवेश के लिए अब तक जितने अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन एवं आवेदन किए हैं, उनमें आईपीएस के पाठ्यक्रमों प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन एवं आवेदनों की संख्या सबसे कम है।

विज्ञापन


इविवि एवं संघटक कॉलेजों में प्रवेश के लिए अब तक कुल 97 हजार 262 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराए हैं और इनमें से 39 हजार 874 अभ्यर्थी शुल्क जमा करते हुए आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं। इनमें सबसे कम 1854 रजिस्ट्रेशन आईपीएस के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए हुए हैं और रजिस्ट्रेशन कराने वाले अभ्यर्थियों में केवल 318 ने शुल्क जमा करते हुए आवेदन की प्रक्रिया पूरी की है। आवेदन की अंतिम तिथि तीन मई निर्धारित है।
विज्ञापन

यह स्थिति चिंताजनक है और यही हालात रहे तो आईपीएस के पाठ्यक्रमों में सीटें भर पाना मुश्किल हो जाएगा। सबसे अधिक 53242 रजिस्ट्रेशन स्नातक में प्रवेश के लिए हुए हैं और इनमें से 25972 अभ्यर्थी शुल्क जमा करते हुए आवेदन की प्रक्रिया भी पूरी कर चुके हैं। वहीं, एलएलबी, बीएलएलबी में प्रवेश के लिए 13103 रजिस्ट्रेशन एवं 4918 आवेदन, संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा (क्रेट) के लिए 5210 रजिस्ट्रेशन एवं 1812 आवेदन और परास्नातक में प्रवेश के लिए 23853 रजिस्ट्रेशन एवं 6854 आवेदन हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीएस के इन पाठ्यक्रमों में होना है प्रवेश
सेण्टर ऑफ  फूड टेक्नोलॉजी द्वारा संचालित एमएससी इन फूड टेक्नोलाजी, एमएससी इन न्यूट्रिशनल साइंस, बीवोक इन फूड प्रोसेसिंग एंड टेक्नोलॉजी, सेंटर ऑफ  मीडिया स्टडीज द्वारा संचालित बीए इन मीडिया स्टडीज, बीवोक इन मीडिया स्टडीज व एमवोक इन मीडिया स्टडीज, सेंटर ऑफ फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी के  बीए इन फैशन डिजाइन एंड टेक्नालोजी, द्विवर्षीय एडवांस डिप्लोमा इन फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलाजी, बीवोक इन फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी व एमवोक इन फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी और सेंटर ऑफ  कंप्यूटर एजूकेशन के बीसीए, एमसीए व पीजीडीसीए आदि स्किल बेस्ड रोजगारपरक पाठ्यक्त्रस्मों में प्रवेश के लिए आवेदन पत्र इलाहाबाद विश्वविद्यालय की वेबसाइट ‘www.allduniv.ac.in’ और ‘www.allduniv-ips.in’ पर उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed