फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad university entrance test starts on 20th May.

इविवि की प्रवेश परीक्षाएं 20 मई से

Fri, 10 May 2019 12:04 AM IST
Prayagraj Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 10 May 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
Allahabad university entrance test starts on 20th May.
इलाहाबाद विश्वविद्यालय
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) और संघटक महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए परीक्षाएं 20 मई से पांच जून तक आयोजित की जाएंगी। सबसे पहले क्रेट और अंत में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इविवि प्रशासन ने बृहस्पतिवार को प्रवेश प्रक्रिया का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया।
विज्ञापन


विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए इस बार एक लाख 14 हजार 940 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं, जिनमें 34 फीसदी छात्राएं और 66 फीसदी छात्र शामिल हैं। प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड में कराई जाएगी। आवेदन करने वालों में दिव्यांग अभ्यर्थियों की संख्या 858 है। इनमें 302 अभ्यर्थियों ने यूजीएटी, 263 ने पीजीएटी, 115 ने बीएएलएलबी, 174 ने क्रेट और चार अभ्यर्थियों ने इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशन स्टडीज के अलग-अलग पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिए आवेदन किए हैं। प्रवेश परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए इस बार सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे एवं जैमर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


सभी रिजल्ट परीक्षा के 20 दिनों के भीतर
सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा के परिणाम परीक्षा के आयोजन से 20 दिनों के भीतर जारी कर दिए जाएंगे। क्रेट को छोड़ अन्य सभी विषयों के परिणाम 15 जून से पहले जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवेश के लिए काउंसलिंग 15 जून से
15 जून से प्रवेश के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इस बार काउंसलिंग और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया केवल ऑफलाइन होगी। प्रवेश समिति के निदेशक प्रो. मनमोहन कृष्ण के अनुसार क्रेट को छोड़ बाकी विषयों में प्रवेश प्रक्रिया 10 जुलाई तक हर हाल में पूरी कर ली जाएगी जबकि क्रेट की प्रवेश प्रक्रिया 31 जुलाई तक पूरी की जा सकेगी।

इस बार प्रवेश भवन में होगा क्रेट का इंटरव्यू
यूजीसी रेगुलेशन 2016 लागू होने के कारण इस बार पीएचडी में प्रवेश की प्रक्रिया में बड़ा परिवर्तन हुआ है। इस बार नेट और जेआरएफ अभ्यर्थियों को भी लिखित परीक्षा देनी होगी। सिर्फ यही नहीं, लिखित परीक्षा के बाद जो इंटरव्यू अब तक विभागों में कराया जाता था, इस बार उसका आयोजन प्रवेश भवन में किया जाएगा। अगर प्रवेश भवन में इंटरव्यू के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिलती है तो इविवि के नॉर्थ हॉल में इंटरव्यू होगा।

रिजल्ट से संतुष्ट नहीं तो 100 रुपये में कॉपी की छायाप्रति
इविवि की प्रवेश परीक्षाओं में इस बार एक और नई व्यवस्था लागू की गई है। प्रवेश समिति के निदेशक प्रो. मनमोहन कृष्ण के अनुसार अगर कोई परीक्षार्थी अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं है और अपनी कॉपी देखना चाहता है तो उसे कॉपी की छायाप्रति दी जाएगी। हालांकि इसके लिए अभ्यर्थी से 100 रुपये शुल्क लिया जाएगा।

परीक्षा के लिए दस शहरों में बनाए गए केंद्र
प्रवेश परीक्षा के लिए दस शहरों केंद्र बनाए गए हैं। सबसे अधिक केंद्र प्रयागराज में हैं। इसके अलावा बरेली, बंगलूरू, दिल्ली, गोरखपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, तिरुवनंतपुरम और वाराणसी में केंद्र बनाए गए हैं।

परीक्षा से आठ दिन पहले प्रवेश पत्र
अभ्यर्थी परीक्षा के आयोजन की तिथि से आठ दिन पहले इविवि की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश समिति के निदेशक प्रो. मनमोहन कृष्ण के अनुसार अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र में परीक्षा केंद्र समेत सभी जरूरी जानकारियां उपलब्ध रहेंगी।


व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में छात्राओं के आवेदन अधिक
इस बार संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा (क्रेट) और पीजीएटी-2 में आवेदन करने वाली छात्राओं की संख्या में काफी अधिक वृद्धि इुई है। नतीजा कि पीजीएएटी-2 में छात्रों से अधिक छात्राओं के आवेदन आए हैं। आवेदन करने वालों में 3242 महिला अभ्यर्थी और 3123 पुरुष शामिल हैं। क्रेट में 3294 महिला अभ्यर्थी एवं 3461 पुरुष अभ्यर्थी है। प्रवेश समिति के निदेशक के अनुसार पीजीएटी-2 में व्यावसायिक पाठ्यक्रम शामिल हैं और इनमें प्रवेश के लिए छात्राओं के आवेदन पुरुष अभ्यर्थी के मुकाबले अधिक आने से बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। उदाहरण के तौर पर पर्यावरण विज्ञान में प्रवेश के लिए 41 महिला एवं 23 पुरुष अभ्यर्थियों और बायोकेमेस्ट्री में 66 महिला एवं 20 पुरुष अभ्यर्थियों के आवेदन आए हैं।

परीक्षा कार्यक्रम
-क्रेट - 20 मई को सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक
-पीजीएटी-1 (परंपरागत विषय) - 21 मई को सुबह नौ से 11.30 बजे तक
-एलएलबी - 21 मई को दोपहर 1.30 से शाम चार बजे तक
-एलएलएम और एमकॉम - 22 मई को सुबह नौ से 11.30 बजे तक
-स्नातक साइंस - 27 मई को सुबह नौ से 11.30 बजे तक
-स्नातक कॉमर्स एवं होमसाइंस - 27 मई को दोपहर 1.30 से शाम चार बजे तक
-स्नातक कला - 28 मई को सुबह नौ से 11.30 बजे तक
-बीएएलएलबी - 28 मई को दोपहर 1.30 से शाम चार बजे तक
-पीजीएटी-2 (व्यावसायिक विषय) एवं आईपीएस के विभिन्न पाठ्यक्रम - 29 मई से पांच जून तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed