{"_id":"6287b48db0d4a731c9272e56","slug":"allahabad-university-deadly-attack-on-abvp-district-president-during-examination-life-saved-by-missing-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"Allahabad University : परीक्षा के दौरान छात्र पर जानलेवा हमला, फायर मिस होने से बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Allahabad University : परीक्षा के दौरान छात्र पर जानलेवा हमला, फायर मिस होने से बची जान
Fri, 20 May 2022 09:02 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 20 May 2022 09:02 PM IST
सार
शिवम रक्षा अध्ययन विभाग में एमए पांचवें सेमेस्टर का छात्र है। 17 मई को वह सेमेस्टर परीक्षा देने के लिए विवि परिसर स्थित रक्षा अध्ययन विभाग में पहुंचा था।
विज्ञापन
Prayagraj News : गोली मारी।
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में परीक्षा के दौरान एमए के छात्र शिवम सिंह पर पिस्टल तानकर फायरिंग करने का प्रयास किया गया। गनीमत रही कि फायर मिस होने से गोली नहीं चल पाई और उसकी जान बच गई। आरोपी भी इविवि का ही छात्र है, लेकिन मौजूदा समय में वह निलंबित चल रहा है। भुक्तभोगी छात्र ने मामले की शिकायत प्रॉक्टर से की। इस मामले में कर्नलगंज थाने में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
शिवम रक्षा अध्ययन विभाग में एमए पांचवें सेमेस्टर का छात्र है। 17 मई को वह सेमेस्टर परीक्षा देने के लिए विवि परिसर स्थित रक्षा अध्ययन विभाग में पहुंचा था। आरोप है कि परीक्षा के दौरान ही दीप सिद्धार्थ यादव आया और उस पर पिस्टल तान दी। यही नहीं उस पर हमले का भी प्रयास किया लेकिन फायर मिस होने केचलते गोली नहीं चली और वह बच गया। जिस वक्त यह घटना हुई, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौकेपर मौजूद थे और कोई भी बड़ी घटना हो सकती थी।
विज्ञापन
शिवम ने इस मामले की शिकायत विवि अफसरों से की। जिसके बाद प्रॉक्टर की ओर से उसके शिकायती पत्र पर ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने के लिए लिखा गया। विवाद का कारण पूछने पर शिवम का कहना है कि आरोपी दबंगई करते फिरता है। साथ ही अनापशनाप बयानबाजी करता है। कर्नलगंज पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। उधर चीफ प्रॉक्टर प्रो. हर्ष कुमार ने बताया कि आरोपी हिंदू हॉस्टल के कर्मचारी से मारपीट के मामले में निलंबित चल रहा है। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन