फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: Deadly attack on ABVP district president during examination, life saved by missing fire

Allahabad University : परीक्षा के दौरान छात्र पर जानलेवा हमला, फायर मिस होने से बची जान

Fri, 20 May 2022 09:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 20 May 2022 09:02 PM IST
सार

शिवम रक्षा अध्ययन विभाग में एमए पांचवें सेमेस्टर का छात्र है। 17 मई को वह सेमेस्टर परीक्षा देने के लिए विवि परिसर स्थित रक्षा अध्ययन विभाग में पहुंचा था।

विज्ञापन
Allahabad University: Deadly attack on ABVP district president during examination, life saved by missing fire
Prayagraj News : गोली मारी। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में परीक्षा के दौरान एमए के छात्र शिवम सिंह पर पिस्टल तानकर फायरिंग करने का प्रयास किया गया। गनीमत रही कि फायर मिस होने से गोली नहीं चल पाई और उसकी जान बच गई। आरोपी भी इविवि का ही छात्र है, लेकिन मौजूदा समय में वह निलंबित चल रहा है। भुक्तभोगी छात्र ने मामले की शिकायत प्रॉक्टर से की। इस मामले में कर्नलगंज थाने में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन



शिवम रक्षा अध्ययन विभाग में एमए पांचवें सेमेस्टर का छात्र है। 17 मई को वह सेमेस्टर परीक्षा देने के लिए विवि परिसर स्थित रक्षा अध्ययन विभाग में पहुंचा था। आरोप है कि परीक्षा के दौरान ही दीप सिद्धार्थ यादव आया और उस पर पिस्टल तान दी। यही नहीं उस पर हमले का भी प्रयास किया लेकिन फायर मिस होने केचलते गोली नहीं चली और वह बच गया। जिस वक्त यह घटना हुई, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौकेपर मौजूद थे और कोई भी बड़ी घटना हो सकती थी।
विज्ञापन



शिवम ने इस मामले की शिकायत विवि अफसरों से की। जिसके बाद प्रॉक्टर की ओर से उसके शिकायती पत्र पर ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने के लिए लिखा गया। विवाद का कारण पूछने पर शिवम का कहना है कि आरोपी दबंगई करते फिरता है। साथ ही अनापशनाप बयानबाजी करता है।  कर्नलगंज पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। उधर चीफ प्रॉक्टर प्रो. हर्ष कुमार ने बताया कि आरोपी हिंदू हॉस्टल के कर्मचारी से मारपीट के मामले में निलंबित चल रहा है। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed