फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University closed till January 21, admission process will also get stuck

allahabad University : इलाहाबाद विश्वविद्यालय 21 जनवरी तक बंद, प्रवेश प्रक्रिया भी फंसेगी

Sat, 15 Jan 2022 08:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 15 Jan 2022 08:08 PM IST
सार

इविवि के रजिस्ट्रार प्रो. एनके शुक्ला की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार विश्वविद्यालय को 21 जनवरी तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है और कहा गया है कि अन्य सभी व्यवस्थाएं नौ जनवरी को जारी नोटिफिकेशन के अनुसार लागू रहेंगी।

विज्ञापन
Allahabad University closed till January 21, admission process will also get stuck
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj

विस्तार

तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण के कारण इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) को 21 जनवरी तक बंद कर दिया गया है। ऐसे में स्नातक (यूजी) और परास्नातक (पीजी) में प्रवेश प्रक्रिया भी फंसेगी। 21 जनवरी तक इविवि के सभी कार्यालय भी बंद रहेंगे और वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था लागू रहेगी। इससे पहले इविवि प्रशासन ने 13 जनवरी तक विश्वविद्यालय बंद रखने का निर्णय लिया था।

विज्ञापन


इविवि के रजिस्ट्रार प्रो. एनके शुक्ला की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार विश्वविद्यालय को 21 जनवरी तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है और कहा गया है कि अन्य सभी व्यवस्थाएं नौ जनवरी को जारी नोटिफिकेशन के अनुसार लागू रहेंगी।
विज्ञापन


यानी विश्वविद्यालय परिसर और पुस्तकालय सभी छात्रों के लिए बंद रहेंगे। अगली सूचना तक यूजी एवं पीजी की कक्षाएं ऑनलाइन मोड में ही जारी रहेंगी। साथ ही 21 जनवरी तक विश्वविद्यालय के सभी कार्यालयों के लिए वर्क फ्रॉम होम का नियम लागू रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी को स्टेशन छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। अत्यावश्यक कार्यों के लिए वित्त एवं रजिस्ट्रार कार्यालय खुलेेंगे। वहीं, मंत्रालय से आने-जाने वाले सभी ईमेल का तत्परता से जवाब देना होगा। इंजीनियरिंग विभाग का कार्य यथावत चलेगा और हाउस कीपिंग की जरूरी सेवाएं काम करेंगी।

विश्वविद्यालय के सभी विभाग भी रहेंगे बंद

नौ जनवरी को नोटिफिकेशन जारी होने के बाद विश्वविद्यालय एवं संघटक महाविद्यालयों में सभी पाठ्यक्रमों में ऑफलाइन प्रवेश प्रक्रिया स्थगित कर दी गई थी। शनिवार को जारी नोटिफिकेशन के अनुसार विश्वविद्यालय बंद होने के कारण सभी विभाग भी बंद रहेंगे, सो पीजी की प्रवेश प्रक्रिया भी स्थगित रहने के आसार हैं। वहीं, प्रवेश भवन के खुलने की भी कोई उम्मीद नहीं है। ऐसे में यूजी के प्रवेश भी फंसेंगे।

पिछले नोटिफिकेशन के बाद दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए प्रस्तावित मेडिकल परीक्षण और स्पोर्ट्स कोटा का प्रवेश भी अग्रिम सूचना तक स्थगित कर दिया गया था। वहीं, संघटक महाविद्यालयों ने भी यूजी और पीजी में ऑफलाइन प्रवेश प्रक्रिया स्थगित कर दी थी। ऐसे में महाविद्यालयों में भी यूजी एवं पीजी के ऑफलाइन प्रवेश फंसेंगे। इविवि की पीआरओ डॉ. जया कपूर के अनुसार रजिस्ट्रार के नोटिफिकेशन के अनुसार 21 तक विश्वविद्यालय बंद रहेगा।

सीएमपी में कल पीजी में ऑनलाइन प्रवेश
सीएमपी में 17 जनवरी को परास्नातक (पीजी) के पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन प्रवेश लिए जाएंगे। प्रचार्य डॉ. बृजेश कुमार के अनुसार रसायन शास्त्र, वनस्पति विज्ञान, जंतु विज्ञान, भौतिक शास्त्र, गणित, एमकाम, अंग्रेजी, दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान, संस्कृत, उर्दू, शिक्षाशास्त्र, भूगोल, मध्यकालीन इतिहास, राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र, प्राचीन इतिहास, हिंदी, अर्थशास्त्र एवं एलएलएम में प्रवेश के लिए कटऑफ अंक महाविद्यालय की वेबसाइट ‘www.cmpcollege.ac.in’ पर उपलब्ध हैं। अभ्यर्थी महाविद्यालय के प्रवेश पोर्टल ‘www.cmpadmission.cmpcollege.ac.in’ पर प्रवेश संबंधी कार्यवाही पूरी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed