फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University

कार्य परिषद में उठेगा पत्राचार संस्थान का मुद्दा

Wed, 28 Aug 2019 01:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
Allahabad University
Allahabad University
मानद उपाधि को लेकर भी हो विवाद होने के आसार
विज्ञापन

प्रयागराज, 27 अगस्त। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) की 28 अगस्त को होने वाली कार्य परिषद की बैठक में पत्राचार संस्थान के कर्मचारियों का मुद्दा उठा सकता है। वहीं, मानद उपाधि के लिए चयनित नामों को लेकर भी विवाद होने के आसार हैं।
ऑटा के पूर्व अध्यक्ष प्रो. राम किशोर शास्त्री ने डीजीपी ओपी सिंह को मानद उपाधि के लिए चयनित किए जाने पर आपत्ति दर्ज कराते हुए कार्य परिषद के सभी सदस्यों को पत्र लिखा है और उनसे आग्रह किया है कि इस मुद्दे पर सदस्य कार्य परिषद की बैठक में अपना विरोध दर्ज कराएं। कार्य परिषद की बैठक में मानद उपाधि के लिए चयनित पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी एवं डीजीपी ओपी सिंह के नाम पर अंतिम मुहर लगनी है। उधर, पत्राचार संस्थान कर्मियों ने भी कार्य परिषद के सदस्यों को पत्र भेजकर अनुरोध किया है कि उनकी पक्ष बैठक में रखा जाए।
विज्ञापन

इसके साथ ही कर्मचारियों ने सदस्यों को सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी की ओर से लिखे गए उस पत्र की कॉपी भी भेजी है, जिसमें उन्होंने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से कर्मचारियों को न्याय दिलाने की मांग की है। इस पत्र में डॉ. रीता जोशी ने कहा है कि इस संस्थान में 82 कर्मचारी शेष रह गए हैं। उन्होंने से तीन दशक तक विश्वविद्यालय को अपनी सेवाएं दी हैं। विश्वविद्यालय में तकरीबन सवा सौ पद रिक्त पड़े हैं। सांसद ने मांग की है कि रिक्त पदों पर संस्थान कर्मियों को समायोजित कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed