फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: Admission to LLB in Allahabad University will be from seven

Allahabad University :  इलाहाबाद विवि में एलएलबी में प्रवेश सात से होगा प्रवेश

Fri, 04 Dec 2020 11:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 04 Dec 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Allahabad University: Admission to LLB in Allahabad University will be from seven
इलाहाबाद विश्वविद्यालय
इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रवेश समिति की ओर से शुक्रवार को एलएलबी प्रवेश के लिए कटऑफ जारी कर दिया गया। इविवि में सात दिसंबर से एलएलबी में प्रवेश होगा। एलएलबी में सात दिसंबर को सभी वर्ग में 196 अथवा अधिक, ओबीसी में 186 अथवा अधिक, एससी में 180 अथवा अधिक, एसटी में 110 अथवा अधिक और ईडब्ल्यूएस में 193 या इससे अधिक अंक पाने वालों को बुलाया गया है। सात दिसंबर को ही सुबह आठ से शाम चार बजे तक विकल्प का चयन और डाक्यूूमेंट अपलोड करना होगा। आठ दिसंबर को सुबह आठ से 10 बजे के बीच सीट आवंटन और शाम पांच बजे तक शुल्क जमा करना होगा।
विज्ञापन

बीएससी गणित में आज का प्रवेश

बीएससी गणित के को-आर्डिनेटर प्रो. आइआर सिद्दीकी ने बताया कि पांच दिसंबर को ओबीसी में 151, एससी में 119, ईडब्ल्यूएस में 145 अथवा अधिक और एसटी के सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए आमंत्रित किया गया है। छात्रों को पांच दिसंबर को सुबह आठ से शाम चार बजे तक विकल्प चयन और डाक्यूमेंट अपलोड करना होगा। छह दिसंबर को सुबह नौ से 10 सीट आवंटन और 10 से शाम चार बजे तक शुल्क जमा करना होगा।
विज्ञापन

बीएएलएलबी में आज का प्रवेश

 बीएएलएलबी में पांच दिसंबर को सभी वर्ग में 195 अथवा अधिक, ओबीसी में 182 अथवा अधिक, एससी में 162 अथवा अधिक, एसटी में 110  और ईडब्ल्यूएस में 194 अथवा अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी। पांच को सुबह आठ से शाम चार बजे तक विकल्प चयन के साथ डाक्यूमेंट अपलोड, छह दिसंबर को सुबह 10 से 11 सीट आवंटन और सात दिसंबर शुल्क जमा करना होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बीए में आज का प्रवेश
- बीए प्रवेश में पांच दिसंबर को ओबीसी में 134 अथवा अधिक अधिक अंक पाने वालों की काउंसिलिंग होगी। 
बीएससी आज का प्रवेश
- बीएससी प्रवेश के को-ऑर्डिनेटर के अनुसार पांच दिसंबर को ओबीसी वर्ग में 125 अथवा अधिक, एससी में 105 अथवा अधिक और ईब्ल्यूएस में 125 अथवा अधिक अंक पाने वालों की काउंसिलिंग होगी। 
खेल कोटा में लॉ में प्रवेश सात से
- डीएसडब्ल्यू प्रो. केपी सिंह के अनुसार बीएएलएलबी, एलएलबी और एलएलएम में खेल कोटे में सात दिसंबर से प्रवेश शुरू होगा। सात को बीएएलएलबी और एलएलएम तथा आठ को एलएलबी में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को  प्रमाण पत्रों के साथ चैथम लाइन स्थित प्रवेश भवन बुलाया गया है। 
ईश्वर शरण में आज का प्रवेश
- ईश्वर शरण पीजी कॉलेज में पांच दिसंबर को बीए में ईडब्ल्यूएस, एससी और एसटी के सभी अभ्यर्थियों को सुबह 11 से शाम छह बजे तक प्रवेश दिया जाएगा। 
- बीएससी मैथ में एससी-एसटी के सभी। बीएससी बॉयो और होम साइंस में ईडब्ल्यूएस, ओबीसी, एससी और एसटी के सभी अभ्यर्थियों को सुबह 11 से शाम छह बजे तक प्रवेश दिया जाएगा।
इलाहाबाद पीजी कॉलेज में आज का प्रवेश
- इलाहाबाद पीजी कॉलेज में पांच दिसंबर को कीडगंज परिसर में बीए प्रथम वर्ष (केवल छात्र) सामान्य वर्ग में 85 अथवा अधिक और अनुसूचित जनजाति, कश्मीर विस्थापित और सभी वर्ग के दिव्यांगों के लिए अंतिम अवसर। 
- इलाहाबाद पीजी कॉलेज जीरोरोड परिसर में बीकॉम प्रथम वर्ष (केवल छात्राएं) अनुसूचित जाति में 30 अथवा अधिक, बीए (केवल छात्राएं) सभी वर्ग में 30 अथवा अधिक और अनुसूचित जनजाति एवं कश्मीर विस्थापित सभी छात्राओं को पांच दिसंबर को सुबह नौ से 11 बजे रिपोर्ट करना होगा।
आर्य कन्या में प्रवेश प्रारंभ 
- आर्य कन्या पीजी कॉलेज की प्राचार्या डॉ. रमा सिंह के अनुसार यूजीएटी परीक्षा में शामिल बीए और बीकॉम की सभी छात्राएं स्कोरकार्ड के साथ महाविद्यालय में सुबह 11 से अपराह्न 2:30 बजे तक संपर्क करें।
एसएस खन्ना में बीएएलएलबी प्रवेश के लिए दूसरी कटऑफ जारी
-  एसएस खन्ना गल्र्स डिग्री कॉलेज की प्राचार्या डॉ.  लालिमा सिंह ने बताया कि बीएएलएलबी प्रवेश की दूसरी मेरिट लिस्ट महाविद्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है। प्रवेश प्रक्रिया आठ दिसंबर से शुरू होगी। 
जगत तारन में सात का प्रवेश
 जगत तारन गर्ल्स पीजी कॉलेज की प्राचार्या डॉ.  कमला दुबे के अनुसार सात दिसंबर को बीए सामान्य र्व में 90 अथवा अधिक, खेलकूद व दिव्यांग कोटा के सभी अभ्यर्थियों को सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक रिपोर्ट करना होगा। 

सीएमपी में आज का प्रवेश
 सीएमपी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बृजेश कुमार श्रीवास्तव के अनुसार पांच दिसंबर को बीए में ओबीसी वर्ग में 96, एससी में 65 अथवा अधिक और एसटी के सभी। 
- बीसीए में ओबीसी वर्ग में 60 अथवा अधिक और ईडब्ल्यूएस, एससी व एसटी के सभी।
- बीएएलएलबी में सामान्य वर्ग में 174 अथवा अधिक और एसटी के सभी अभ्यर्थियों का काउंसिलिंग होगी।

हमीदिया में मार्कशीट वितरण 9 को हमीदिया गल्र्स डिग्री कॉलेज की प्राचार्या डॉ. युसूफा नफीस की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार बीए-बीकॉम तृतीय वर्ष की मार्कशीट का वितरण नौ दिसंबर को महाविद्यालय में किया जाएगा। इसके लिए छात्राओं को अपने साथ फीस रसीद अवश्य लेकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed