{"_id":"5fa576628ebc3e9bd85a0de1","slug":"allahabad-university-537-students-admitted-to-bcom","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद विवि: बीकॉम में 537 विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद विवि: बीकॉम में 537 विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश
Fri, 06 Nov 2020 09:44 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 06 Nov 2020 09:44 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय
इविवि में शुक्रवार को बीकॉम में 537 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन फीस जमा करके अपनी सीट पक्की कर ली। वहीं बीएससी (गणित) में पहले दिन 351 छात्रों को ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए समय दिया गया था, इसमें से 198 ने इविवि के पोर्टल पर पंजीकरण करवाया। इसमें से 171 ने अपने शैक्षिक प्रमाणपत्रों को सत्यापन के लिए वेबसाइट पर अपलोड किया।
बीएससी के छात्र शनिवार सुबह 10 से 11 बजे तक सीट आवंटन और आठ नवंबर की शाम पांच बजे तक फीस जमा कर सकेंगे। बीएससी गणित में शनिवार को सभी वर्ग में 182 व उससे अधिक और एसटी वर्ग में 92 व उससे अधिक अंक तथा ओबीसी में 165 व उससे अधिक अंक पाने वालों की ऑनलाइन काउंसलिंग होगी। यह छात्र सुबह आठ से शाम चार बजे के बीच विकल्प चयन करने के बाद प्रमाण पत्र अपलोड करेंगे। आठ नवंबर को सुबह 10 से 11 बजे तक सीट आवंटन और नौ नवंबर की शाम पांच बजे तक फीस जमा होगी।

10 तक जमा होंगे प्रवेश के लिए फार्म
राजर्षि टंडन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बीए, बीकॉम एवं एमए में प्रवेश के लिए इविवि की प्रवेश परीक्षा में शामिल छात्राएं सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक प्रवेश फॉर्म प्राप्त कर सकतीं हैं। बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश की इच्छुक छात्राएं 10 नवंबर तक महाविद्यालय में प्रवेश फार्म जमा कर सकती हैं।
विज्ञापन