फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: 366 admission in BA, 28 candidates in LLM

Allahabad University :बीए में 366, एलएलएम में 28 अभ्यर्थियों के दाखिले

Fri, 04 Dec 2020 12:49 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 04 Dec 2020 12:49 AM IST
विज्ञापन
Allahabad University: 366 admission in BA, 28 candidates in LLM
Allahabad University
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में बृहस्पतिवार को बीए में 366 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन फीस जमा करते हुए दाखिले की प्रक्रिया पूरी की। वहीं, 345 अभ्यर्थियों ने अपने शैक्षिक अभिलेख अपलोड किए। वहीं, एलएलएम में 28 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन फीस जमा करते हुए अंतिम रूप से प्रवेश लिया। बीएससी बायो में 84 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराए और इनमें से 79 अभ्यर्थियों ने अपने शैक्षिक अभिलेख ऑनलाइन अपलोड किए।
विज्ञापन


बीएएलएलबी में प्रवेश के लिए 13 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराए और सभी ने अपने शैक्षिक अभिलेख अपलोड किए। इविवि के प्रवेश प्रकोष्ठ ने बीए में अगले चरण में प्रवेश के लिए बृहस्पतिवार को नया कटऑफ भी जारी कर दिया। प्रवेश की प्रक्रिया चार दिसंबर से शुरू होगी। इविवि के संघटक कॉलेजों ने भी विभिन्न पाठ्यकमों में प्रवेश के लिए कटऑफ जारी किए हैं।
विज्ञापन


इविवि में बीए प्रवेश
ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 134 या अधिक अंक, एससी वर्ग में 116 या अधिक अंक, एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी चार दिसंबर को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक विषय चयन एवं डॉक्यूमेंट अपलोड करने की प्रक्रिया पूरी करेंगे। पांच दिसंबर को सुबह आठ से नौ बजे तक सीट एलॉटमेंट का नोटिफिकेशन होगा और इसके बाद सुबह नौ से शाम पांच बजे तक ऑनलाइन फीस जमा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीसी में आज का कटऑफ
कीडगंज परिसर
- बीए प्रथम वर्ष (केवल छात्र) में सामान्य वर्ग में 90 या अधिक अंक, एसटी श्रेणी एवं कश्मीर विस्थापित सभी अभ्यर्थी। सभी वर्ग के दिव्यांग अभ्यर्थी
जीरो रोड परिसर
- बीकॉम प्रथम वर्ष (केवल छात्राएं) में एससी वर्ग में 40 या अधिक अंक पाने वाली छात्राएं, एसटी वर्ग एवं कश्मीर विस्थापित सभी छात्राएं
- बीए प्रथम वर्ष (केवल छात्राएं) सभी वर्ग में 35 या अधिक अंक, एसटी श्रेणी एवं कश्मीर विस्थापित सभी छात्राएं
नोट: रिपोर्टिंग समय सुबह नौ से 11 बजे और प्रवेश समय सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक

ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में आज का कटऑफ
- बीएलएबी में सभी श्रेणी में 170 या अधिक अंक (रजिस्ट्रेशन सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक)
- बीए प्रथम वर्ष में ईडब्ल्यूएस, एसएसी, एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी (प्रवेश दोपहर एक से शाम छह बजे तक)
- बीएससी गणित प्रथम वर्ष में एससी-एसटी श्रेणी के सभी अभ्यर्थी (प्रवेश दोपहर एक से शाम छह बजे तक)
- बीएससी बायो में ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 20 या अधिक अंक, ओबीसी, एससी, एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी (प्रवेश दोपहर एक से शाम छह बजे तक)
- बीएससी होमसाइंस में यूजीएटी में शामिल सभी अभ्यर्थी (प्रवेश दोपहर एक से शाम छह बजे तक)
- बीवोक ऑटोमोबाइल एवं फूड प्रोसेसिंग में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण सभी अभ्यर्थी

सीएमपी डिग्री कॉलेज में आज का कटऑफ
- बीए में ओबीसी वर्ग में 97 या अधिक अंक, एससी वर्ग में 80 या अधिक अंक, एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी
- बीसीए में ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी वर्ग में सभी अभ्यर्थी
- बीएएलएलबी में अनारक्षित श्रेणी में 175 या अधिक अंक, एसटी वर्ग में सभी अभ्यर्थी

एसएस खन्ना गल्र्स डिग्री कॉलेज
- बीकॅाम प्रथम वर्ष प्रवेश के लिए आवेदन करने वाली एससी एवं एसटी वर्ग की सभी छात्राएं चार दिसंबर को कॉलेज में संपर्क करें।

राज्य विवि में प्रवेश की तिथि बढ़ी
- प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय में संचालित परास्नातक पाठ्यक्रमों में सत्र 2020-21 में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए ऑफलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि तीन से बढ़ाकर 15 दिसंबर कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed