{"_id":"c333ffd478b2c828f5fa5e5fa6ba5e87","slug":"allahabad-news-hindi-news-915","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुक्त विवि में 12,800 छात्रों को दी जाएगी डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुक्त विवि में 12,800 छात्रों को दी जाएगी डिग्री
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 14 Feb 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में मंगलवार को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में 12 हजार 800 छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान की जाएगी। विभिन्न विद्या शाखाओं में सर्वोच्च स्थान पाने वाले 18 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक दिया जाएगा। कानपुर की रश्मि मिश्रा को कुलाधिपति स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल रामनाईक करेंगे। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डॉ.धनंजय वाई चंद्रचूड मुख्य अतिथि होंगे।
कुलपति प्रोफेसर एमपी दुबे ने रविवार को प्रेसवार्ता में बताया कि बीएड की छात्रा रश्मि ने विश्वविद्यालय की सभी परीक्षाओं में सबसे अधिक 82.27 फीसदी अंक हासिल किए हैं। उन्होंने बताया कि समारोह में 73 विद्यार्थियों को पीएचडी की डिग्री प्रदान की जाएगी। समारोह के लिए तकरीबन एक हजार विद्यार्थियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। उन्होंने बताया कि बीए के 2610, बीसीए के 231, बीएलआईएस के 753, एमए के 5525, एमएलआईएस के 324, बीएड के 784, बीएड स्पेशल एजुकेशन के 684, पीजीपीडी के 352, एमसीए के 28, एमजे के 133, पीजीडीसीए के 51, पीजीडीजेएमसी के 112, पीएचडी के 73, एमबीए के 68, बीकॉम के 209, एमकॉम के 351, बीएससी के 116, एमएससी के 260 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की जाएगी।
स्नातकोत्तर वर्ग में आजमगढ़ के अजय कुमार वर्मा (अर्थशास्त्र), इलाहाबाद की प्राची सिंह (राजनीति शास्त्र), लखनऊ के अनुभव सिंह (एमकॉम), वाराणसी के त्रिलोक सिंह (एमसीए), झांसी की अमृता लोहिया (शिक्षाशास्त्र), आजमगढ़ की सुनीता कुमारी मौर्या (एमएससी जैव रसायन) को स्वर्ण पदक मिलेगा। स्नातक वर्ग में गाजीपुर के जितेंद्र कुमार को समाज विद्या शाखा, इलाहाबाद की कुसुमलता को प्रबंधन शाखा, प्रतापगढ़ के प्रियंक श्रीवास्तव को बीकॉम, वाराणसी के शुभम गोस्वामी को बीसीए, कानपुर की रश्मि मिश्रा को बीएड, कुशीनगर के आदित्य ओझा को बीएससी में गोल्ड पदक मिलेगा। इनके अलावा रश्मि मिश्रा, इलाहाबाद की प्रीति सागर, वाराणसी की अंजलि आर्य, कुसुम लता और प्राची सिंह को दानदाता स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
मुक्त विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में उपाधि ग्रहण करने वाले विद्यार्थी गाउन के बजाय पारंपरिक परिधान में नजर आएंगे। राज्यपाल रामनाईक के सुझाव पर विश्वविद्यालय में पहली बार पारंपरिक परिधान को लागू किया गया है। समारोह में विश्वविद्यालय के सदस्य धोती-कुर्ता पहनेंगे। छात्र कुर्ता-पायजामा तथा छात्राएं साड़ी में नजर आएंगी।