फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

ब्लॉकों पर सपा का परचम

Thu, 11 Feb 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 11 Feb 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
allahabad news
बवाल के बीच बुधवार को हुए ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में जमकर वोट बरसे और 17 ब्लॉकों पर समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशियों ने कब्जा किया। हालांकि इन ब्लॉकों में प्रतापपुर भी शामिल हैं, जहां से सपा प्रत्याशी पुनीत पांडेय पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। ऐसे में मतदान 19 ब्लॉकों में हुआ और इन ब्लॉकों में औसतन 99 फीसदी वोट पड़े। 12 ब्लॉकों में तो शतप्रतिशत मतदान हुआ। परिणाम घोषित होने के बाद शाम को कलक्ट्रेट के संगम सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र वितरित किए।
विज्ञापन


ब्लॉक प्रमुख के लिए मतदान ब्लॉक कार्यालयों में बुधवार को दिन में 11 बजे से शुरू हुआ। मतदान की शुरुआत से ही बूथों पर वोटरों (क्षेत्र पंचायत सदस्यों) की लंबी लाइन लग गई। मतदान का समय दोपहर तीन बजे तक निर्धारित था लेकिन ढाई बजे तक ज्यादातर ब्लॉकों में पूरे वोट पड़ चुके थे। इसके ठीक बाद मतगणना शुरू करा दी गई। अपराह्न चार बजे तक परिणाम सामने आ गए। मांडा, जसरा और मऊआइमा ब्लॉक में सपा को हार का मुंह देखना पड़ा जबकि अन्य 16 ब्लॉकों में सपा प्रत्याशियों को जीत मिली। प्रतापपुर में पहले ही सपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुका है। ऐसे में पार्टी ने कुल 17 ब्लॉकों पर कब्जा किया। चुनाव में वोट भी जमकर बरसे।
विज्ञापन


मेजा, उरुवा, बहरिया, जसरा, कौंधियारा, मऊआइमा, कौड़िहार, हंडिया, मांडा, शंकरगढ़, चाका और होलागढ़ में सौ फीसदी वोट पड़े। बवाल के कारण बहादुरपुर में सबसे कम 82.5 फीसदी मतदान हुआ। इसके अलावा कोरांव में 95.57, सैदाबाद में 99.21, करछना में 99.15, धनूपुर में 99.14, सोरांव में 98 और फूलपुर में 99.14 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा को दो जगह हार का मुंह देखना पड़ा और दोनों ही जगह पार्टी ने चुनाव से ठीक पहले प्रत्याशी बदल दिए थे। मऊआइमा में सपा के मो. शमी चुनाव हार गए। सपा ने पहले वहां से संतोष सिंह को टिकट दिया था लेकिन चुनाव से ठीक पहले मो. शमी को प्रत्याशी घोषित कर दिया गया। वहीं, जसरा से सपा ने कमला देवी को प्रत्याशी बनाया था लेकिन ऐन वक्त पर कमला देवी ने नामांकन नहीं कराया और पार्टी ने आपाधापी में स्नेहलता को प्रत्याशी घोषित कर दिया। दोनों जगह टिकट बदलने के बाद पार्टी के अंदर घमासान शुरू हो गया और सपा प्रत्याशियों को हार का मुंह देखना पड़ा। जसरा से निर्दल प्रत्याशी राधो देवी और मऊआइमा से भाजपा समर्थित सुधीर को जीत मिली। मांडा में भी सपा प्रत्याशी निशा यादव को हार का मुंह देखना पड़ा। वहां टिकट न मिलने से नाराज पार्टी से बगावत कर चुनाव लड़ने वाली सपा नेता सरोज यादव को जीत मिली।

ब्लॉक-विजेता (प्राप्त मत)-उपविजेता (प्राप्त मत)
मेजा-रंजना देवी (59)-राजकुमारी (40)
उरुवा महेश राज (59)-तीरथ राज (42)
बहरिया-चंद्रजीत (72)-कुलदीप पांडेय (59)
कोरांव-प्रियंका सिंह (115)-राव विरेंद्र सिंह (32)
जसरा-राधा देवी (47)-स्नेहलता (37)
बहादुरपुर-राजकुमार सिंह (66)-अरुणेंद्र (59)
सैदाबाद-भार्गवी तिवारी (63)-मनोज कुमार (57)
कौंधियारा-अनु मिश्रा (53)-सविता मिश्रा (27)
करछना-विजयराज सिंह (109)-रावेंद्र सिंह (7)
मऊआइमा-सुधीर (48)-मो. शमी (42)
धनूपुर-सुनील कुमार (80)-लाल चंद्र (32)
कौड़िहार-सुनीता देवी (117)-सुभाष (69)
सोरांव-संदीप कुमार (88)-राजेश कुमार (10)
हंडिया-सुनीता (94)-मालवी देवी (8)
मांडा-सरोज यादव (64)-निशा यादव (25)
फूलपुर-ज्योति यादव (73)-गीता सिंह (42)
शंकरगढ़-अशोक कुमार सिंह (75)-मान सिंह (10)
चाका-वंदना यादव (101)-संगीता सिंह (4)
होलागढ़-श्रद्धा (54)-सुधा (37)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed