{"_id":"a63262135e936a657536b81f928642ae","slug":"allahabad-news-hindi-news-808","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल बजट में किसी भी नई ट्रेन का नहीं होगा ऐलान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल बजट में किसी भी नई ट्रेन का नहीं होगा ऐलान
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 09 Feb 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
25 फरवरी को पेश होने वाले रेल बजट से इस बार आम लोगों को निराशा हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस बार भी रेल बजट में किसी भी नई ट्रेन को चलाने की घोषणा नहीं हो रही है। सोमवार को निजी कार्यों से इलाहाबाद पहुंचे रेल राज्य मंत्री ने संक्षिप्त मुलाकात के दौरान स्पष्ट किया कि इस बार रेल बजट में किसी भी नई ट्रेन को चलाने की घोषणा नहीं हो रही है। सरकार का पूरा ध्यान रेलवे के इंफ्रास्ट्रक्चर पर है।
रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा सोमवार को इलाहाबाद में निजी कार्यों से पहुंचे थे। दोपहर बाद सिविल लाइंस स्थित एक होटल में रेल राज्यमंत्री से बजट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने स्पष्ट किया कि वे इस बारे में कुछ नहीं बोलेंगे। रेल बजट में नई ट्रेन चलाने के सवाल पर उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा कि पहले यह परंपरा रही होगी, लेकिन एनडीए गर्वनमेंट के रेल बजट में ऐसा नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि इस बार भी किसी नई ट्रेन को चलाने का ऐलान नहीं किया जाएगा। बता दें कि पिछले साल भी रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने रेल बजट के दौरान किसी भी नई ट्रेन को चलाने की घोषणा नहीं की थी। हालांकि बाद में कुछ-कुछ अंतराल के दौरान देश भर के विभिन्न प्रांतों में कई ट्रेनें चलाई गईं। इसके पूर्व रात दो बजे इलाहाबाद पहुंचने के बाद रेलवे के तमाम अफसरों ने जंक्शन पर रेल राज्यमंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन
सुबह होटल में भाजपा नगर अध्यक्ष के साथ पार्टी नेताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उत्तर मध्य रेलवे के जीएम अरुण सक्सेना, सेक्रेटरी जीएम एके द्विवेदी, डीआरएम वीके त्रिपाठी आदि अफसरों ने रेल राज्य मंत्री से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान जीएम ने इटावा-भिंड रेल लाइन शुरू करने, इलाहाबाद-मुगलसराय के बीच थर्ड लाइन का बजट पास करने, मिर्जापुर, विंध्याचल में फुट ओवर ब्रिज और एस्केलेटर निर्माण करने की बात रेल राज्यमंत्री से की। इसके बाद नगर अध्यक्ष के साथ मनोज सिन्हा पश्चिमी बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी के घर गये। वहां उन्होंने उनकी पत्नी स्वर्गीय सुधा त्रिपाठी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वे सिविल लाइंस में ही अधिवक्ता आरएन सिंह के घर भी गए। शाम को संगम एक्सप्रेस से रेल राज्य मंत्री मेरठ के लिए रवाना हो गए।