{"_id":"b0c7e9e39d9b8512d91a74c881690b59","slug":"allahabad-news-hindi-news-696","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से डाउनलोड होंगे टीईटी-2015 के प्रवेशपत्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से डाउनलोड होंगे टीईटी-2015 के प्रवेशपत्र
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Tue, 19 Jan 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी उत्तर प्रदेश की ओर से दो फरवरी को होने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) 2015 के प्रवेशपत्र 19 जनवरी को शाम पांच बजे से ऑनलाइन डाउनलोड किए जा सकेंगे। उच्च प्राथमिक स्तर कक्षा छह से आठ तक के लिए टीईटी प्रात: 10 से 12.30 बजे एवं प्राथमिक स्तर कक्षा एक से पांच तक की परीक्षा दोपहर बाद 2.30 बजे से पांच बजे के बीच होगी।
प्रवेशपत्र सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की वेबसाइट upbasiceduboard.gov.in से डाउनलोड किया जा सकेगा। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी नीना श्रीवास्तव के अनुसार अभ्यर्थियों को प्रवेशपत्र डाक से नहीं भेजे जाएंगे। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की सूची एवं निरस्त आवेदन पत्रों की सूची वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है।