फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

पौष पूर्णिमा से कल्पवास करने वालों का एकादशी से जमावड़ा

Tue, 19 Jan 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Tue, 19 Jan 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
allahabad news
 पौष पूर्णिमा से कल्पवास करने वालों का एकादशी से माघ मेला क्षेत्र में जमावड़ा होगा। अधिकतर कल्पवासी बृहस्पतिवार तक मेला क्षेत्र पहुंच जाएंगे। तीर्थपुरोहितों के शिविरों में तैयारियां की जा रही हैं। मकर संक्रांति पर सिर्फ दस फीसदी श्रद्धालुओं ने  कल्पवास का संकल्प लिया है। नब्बे फीसदी श्रद्धालु पौष पूर्णिमा से कल्पवास करेंगे।
विज्ञापन


माघ मेला क्षेत्र के काली सड़क, मोरी, जीटीरोड, गंगोली शिवाला, संगम मार्ग और गाटा मार्गों पर स्थित तीर्थपुरोहितों के शिविरों में बुधवार एकादशी से कल्पवासियों की भीड़ होगी। कल्पवासियों के रहने के लिए टेंट लगाए गए हैं। उन्हें पूजन अनुष्ठान एवं गंगा स्नान में सहूलियत रहे इसका भी ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन


तीर्थपुरोहित अनूप त्रिपाठी का कहना है कि अधिकांश कल्पवासी शुक्रवार तक आ जाएंगे। पौष पूर्णिमा को कल्पवास का संकल्प लेंगे। माघ मास पर्यंत स्नान, दान, व्रत और संतों के प्रवचन सुनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


माघ मेला कल्पवासियों का है पर प्रशासन की ओर से सुविधा पाने के वरीयता क्रम में सबसे निचली पायदान पर हैं। तीर्थपुरोहितों के शिविरों में रहकर कल्पवास करने वालों को बुनियादी सुविधा पाने के लिए कम से कम तीन हजार खर्च करने होंगे। शौचालय के लिए 1250, नल के लिए एक हजार और विद्युत के लिए 650 यानी 29सौ देने होंगे। प्रयाग धर्म संघ के अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल का कहना है कि प्रशासन संतों महंतों एवं बड़ी संस्थाओं को कई सुविधाएं देती है वहीं कल्पवासियों के लिए बुनियादी सुविधाओं को देने से इंकार कर रही है।


आयुर्वेदाचार्य एस के राय के अनुसार कल्पवास सही मायनों में शरीर शोधन का आध्यात्मिक स्वरूप है। कल्प का तात्पर्य कायाकल्प से है। कायाकल्प यानी शरीर शोधन। इसके अलग अलग विधान है। गंगा तट पर रहकर एक समय भोजन, सूर्य अर्घ्य, स्नान आदि से शरीर का शोधन होता है। महीने भर के अनुशासन से जटिल बीमारियों से राहत पाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed