{"_id":"c97e14a3676adc6dacc7073a20be42ad","slug":"allahabad-news-hindi-news-678","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतों ने दी आत्मदाह की चेतावनी, अनशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतों ने दी आत्मदाह की चेतावनी, अनशन जारी
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Mon, 18 Jan 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाक चौक में भूमि आवंटित किए जाने के मामले में माघ मेला प्रशासन कैंप में माधोदास सहित उनके समर्थकों ने अनशन जारी रखने के साथ ही अब आत्मदाह की चेतावनी दी है। उन्होंने दो टूक कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी आंदोलन जारी रहेगा लेकिन यदि प्रशासन मांगे नहीं मानता तो आत्मदाह के लिए विवश होना पड़ेगा। माधोदास के समर्थन में बालकदास का अनशन रविवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान प्रशासन ने अनशनकारी संत का मेडिकल टेस्ट कराया गया, फिलहाल उनकी हालत ठीक है लेकिन अनशन और जारी रहा तो हालत बिगड़ सकती है।
वहीं संतों के आंदोलन को समाप्त कराने के लिए मेला प्रशासन रविवार को पूरे दिन जुटा रहा। सीडीओ अटल कुमार राय के साथ कई और अधिकारी उन्हें मनाने भी पहुंचे लेकिन बात नहीं बनी। माधोदास सहित तकरीबन आधा दर्जन संत अनशनस्थल पर मौजूद थे।
मनमुताबिक जमीन दिए जाने के लिए माधोदास अड़े हैं और मांगे पूरी करने के लिए मेला दफ्तर पर अनशन जारी है। इस मुद्दे पर अदालत का दरवाजा भी खटखटाया जा चुका है। मेला प्रशासन भी कई बार मामले को निपटाने की कोशिशें कर चुका है, पर संत नहीं माने। अब उन्होंने आत्महत्या की चेतावनी दी है।