फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

आज रहा सबसे ठंडा दिन, राम में गर्मी

Sat, 16 Jan 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Sat, 16 Jan 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
मकर संक्रांति से लौटी ठंड शनिवार को शहरियों में ज्यादा ठंडक का एहसास करा गई। धूप की नरमी और न्यूनतम आर्द्रता के अब तक के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंचने से अधिकतम तापमान अब तक के सबसे न्यूनतम स्तर पर आ गया। दिन का तापमान पहली बार 20 डिग्री सेल्सियस से कम रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन


इस साल की सर्दी में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे अभी तक नहीं आया गया था लेकिन देश के उत्तरी इलाकों में लौटी ठंड का असर यहां पर पड़ गया। शनिवार को दिन का तापमान अब तक के सबसे न्यूनतम स्तर 19.9 डिग्री रिकार्ड किया गया। हालांकि रात का तापमान शहरियों के लिए थोड़ा भारी रहा। इसमें एक दिन पहले के मुकाबले में 0.2 डिग्री की मामूली बढ़त दर्ज की गई। इससे रात और रातों के मुकाबले अधिक गर्म रही लेकिन दिन के तापमान में करीब पांच अंकों की सीधे गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन



अधिकतम तापमान के नीचे आने के साथ ही न्यूनतम आर्द्रता एक दिन पहले के मुकाबले 17 फीसदी बढ़ गई। नमी बढ़ने का असर दिन में महसूस किया गया। शहरी दिन में पूरी तरह से गर्म कपड़ों में नजर आए। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक तापमान और नीचे आ सकता है। शनिवार की तरह ही रविवार को भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा। मौसम विज्ञानी डॉ. अनुपम पांडेय कहते हैं कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed