फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

अब प्रमुखी के लिए लगने लगी बोली

Sat, 16 Jan 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Sat, 16 Jan 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव और शपथ ग्रहण समारोह पूरा होने के बाद अब ब्लॉक प्रमुख के पद के लिए जंग तेज हो गई है। ब्लॉक प्रमुख के चुनाव की तारीख करीब आते ही सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। ऐसे में संभावित प्रत्याशियों ने अपने स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रमुखी के लिए बोली लगाए जाने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। कहीं एक लाख कहीं डेढ़ से दो लाख रुपये तक की बोली लगाकर क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अपने खेमे में शामिल करने की कोशिशें तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन


पिछली बार एक ही माह (दिसंबर) में जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख का चुनाव हो गया था जबकि ब्लॉक प्रमुख का शपथ ग्रहण समारोह तीन माह बाद यानी मार्च के महीने में हुआ था। इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव तो जनवरी के पहले हफ्ते में हो गया लेकिन ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने का सबको इंतजार है। हालांकि निर्वाचन आयोग ने सरकार के समक्ष 28 जनवरी को चुनाव कराने का प्रस्ताव रखा है। ऐसे में संभावित प्रत्याशियों के पास तैयारियों के लिए समय बहुत कम बच है। चुनाव की तैयारियों के लिए मिले इस वक्त का संभावित प्रत्याशी पूरा फायदा उठा लेना चाहते हैं।
विज्ञापन


चुनाव जीतने के लिए कहीं दंबगई तो कहीं पैसे का जोर आजमाया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक यमुनापार के ब्लॉकों में वोट के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्यों के सामने एक से डेढ़ लाख रुपये का ऑफर रखा गया है तो गंगापार में दो से तीन लाख रुपये तक का ऑफर दिया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि जिन ब्लॉकों में सत्ता पक्ष की हनक है, वहां बोली कम लगाई जा रही है और जहां सिर्फ पैसे के बल पर चुनाव होना है वहां बोली दो से तीन लाख रुपये तक पहुंच रही है। भीतर ही भीतर डराने-धमकाने का दौर भी चल पड़ा है। संभावित प्रत्याशी वोट के लिए किसी भी कीमत पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अपने खेमे में शामिल करना चाहते हैं और हर तरह के हथकंडे पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed