फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

स्टेशनों पर सन्नाटा, कहां से आए 30 लाख श्रृद्धालु

Sat, 16 Jan 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Sat, 16 Jan 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
 माघ मेले के पहले स्नान पर्व पर जिला प्रशासन ने भले ही 30 लाख श्रृद्धालुओं के स्नान करने का दावा किया हो लेकिन रेलवे स्टेशन और रोडवेज स्टेशन पर पसरे सन्नाटे ने कुछ और ही तस्वीर बया कर दी। आलम ये रहा कि माघ मेले के पहले स्नान पर्व मकर संक्रांति पर आम दिनों के मुकाबले काफी कम रेल टिकट इलाहाबाद जंक्शन और प्रयाग से बिके। रोडवेज बसों का भी यही हाल रहा। अन्य दिनों के मुकाबले इलाहाबाद परिक्षेत्र की बसों को महज पांच फीसदी ही ज्यादा यात्री मिले।
विज्ञापन

 
माघ मेले के प्रथम स्नान पर्व मकर संक्रांति के मद्देनजर रेलवे के साथ रोडवेज ने इस बार व्यापक तैयारी पहले की। भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने प्रमुख स्नान पर्व के एक दिन पहले और एक दिन बाद सिविल लाइंस साइड से जंक्शन में प्रवेश के सभी रास्तों पर रोक भी लगा दी। इस बार मकर संक्रांति का पर्व दो दिन मना लेकिन इन दोनों ही दिन इलाहाबाद जंक्शन, प्रयाग आदि रेलवे स्टेशनों पर अन्य दिनों जैसी ही भीड़ रही। रेलवे की टिकट बिक्री का भी ग्राफ गिर गया।
विज्ञापन


 आम दिनों में इलाहाबाद जंक्शन पर औसतन 24 से 25 हजार टिकट की बिक्री होती है लेकिन मकर संक्रांति के अवसर पर 14 जनवरी को जंक्शन पर टिकट बिक्री का आंकड़ा गिर कर 17 हजार के आसपास आ गया। 15 जनवरी की शाम छह बजे तक महज 11 हजार टिकट ही जंक्शन से तमाम स्थानों के बिके। यही हाल प्रयाग स्टेशन पर भी रहा। यहां हर रोज औसतन 4500 टिकट की बिक्री होती है लेकिन 14 जनवरी को यहां 3637 टिकट ही बिके, जबकि 15 जनवरी को भी यह आंकड़ा चार हजार को पार नहीं कर सका। उधर रोडवेज की बात करें तो मेला अवधि में रोडवेज ने 2000 बसें चलाने की तैयारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन स्नान पर्व के पहले दिन 40 और दूसरे दिन महज 20 अतिरिक्त बसें ही बाहर से आई। इतना ही नहीं रोडवेज की कमाई में भी कुछ खास फर्क नहीं पड़ा। रोडवेज के इलाहाबाद परिक्षेत्र को इन दो दिनों में अन्य दिनों के मुकाबले सिर्फ पांच फीसदी ही ज्यादा यात्री मिले।

 माघ मेले के स्नान पर्व मकर संक्रांति के दिन इलाहाबाद जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ कम होने की वजह से शुक्रवार को सिविल लाइंस साइड से रेल प्रशासन ने यात्रियों के लिए दो प्रवेश द्वार खोल दिए। हालांकि इन प्रवेश द्वारों से सिर्फ पैदल जाने वाले यात्रियों को ही प्रवेश दिया गया। सिविल लाइंस साइड से किसी भी वाहन का प्रवेश नहीं दिया गया। रेलवे की इस व्यवस्था से आम यात्रियों को आज खासी राहत मिली।


 इसके पूर्व सुबह के समय किसी को भी सिविल लाइंस साइड से जंक्शन में प्रवेश नहीं करने दिया गया। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ बिजय कुमार ने बताया कि स्नान पर्व के दौरान उमड़ने वाली भारी भीड़ के मद्देनजर ही जिला प्रशासन ने सिविल लाइंस साइड से जंक्शन पर प्रवेश के लिए रोक लगाने का आदेश जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed