{"_id":"a58abb1eb78cbfda73945f1c2071ee2e","slug":"allahabad-news-hindi-news-670","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले स्नानपर्व मकर संक्राति पर लाखों ने लगाई डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले स्नानपर्व मकर संक्राति पर लाखों ने लगाई डुबकी
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Sat, 16 Jan 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकर संक्रांति के पुण्यकाल में शुक्रवार को संगम सहित गंगा और यमुना के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। संक्रांति के साथ पुण्यकाल की शुरुआत से ही घाटों पर स्नानार्थियों का जुटना आरंभ हुआ और यह सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। साफ मौसम में शाम तक कल्पवासियों सहित लाखों श्रद्धालुओं ने स्नान किया लेकिन प्रशासन ने कई गुना ज्यादा, तीस लाख श्रद्धालुओं के स्नान का दावा किया है। मकर संक्रांति से शुरुआत करने वालों ने पुण्यकाल में डुबकी के साथ कल्पवास का संकल्प लिया।
वहीं बतौर ज्योतिष्पीठाधीश्वर मेले में जमीन और सुविधाएं न मिलने पर स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने स्नानपर्व का बहिष्कार किया। घाटों पर सुरक्षा बलों के साथ ही नागरिक सुरक्षा कोर के स्वयंसेवक तैनात रहे। श्रद्धालुओं के लिए मेला क्षेत्र सहित शहर में भी विभिन्न स्थानों पर जगह-जगह चाय और खिचड़ी के स्टाल लगाए गए थे।