{"_id":"f240862678bccf1046cd87c2a9b4e1a2","slug":"allahabad-news-hindi-news-647","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना परीक्षा सिपाहियों की भर्ती करने को चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना परीक्षा सिपाहियों की भर्ती करने को चुनौती
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 15 Jan 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना लिखित परीक्षा आयोजित किए सीधे मेरिट के आधार पर पुलिस सिपाहियों की भर्ती करने की प्रदेश सरकार की नीति को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। रणविजय सिंह और अन्य लोगों की ओर से दाखिल याचिका में कहा गया है कि सिर्फ हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के अंकों के आधार पर चयन करने की नीति गलत है। सिपाही ग्रुप सी वर्ग के कर्मचारी हैं जिसके लिए लिखित परीक्षा का प्रावधान है।
इससे पूर्व भी प्रदेश में 41610 पदों की भर्ती में लिखित परीक्षा की प्रक्रिया अपनाई गई थी। याचिका पर सोमवार को सुनवाई होने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार ने इस वर्ष पुलिस विभाग में सिपाहियों की भर्ती बिना परीक्षा के मात्र मेरिट के आधार पर करने का निर्णय लिया है। इसके तहत 34 हजार पदों की भर्ती 29 दिसंबर 2015 को विज्ञापन जारी किया गया है।