फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

दिन भर पुलिस पहरे में रहा शांतिपुरम, एक और गिरफ्तार

Wed, 06 Jan 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 06 Jan 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
allahabad news
 शांतिपुरम कॉलोनी में सोमवार को एडीए दस्ते द्वारा मंदिर तोड़ने पर हुए बवाल के बाद मंगलवार को पुलिस पहरे में तनाव भरा माहौल रहा। शांतिपुरम कॉलोनी में बाजार बंद रहा। कुछ स्कूल भी बंद रहे। रैपिड एक्शन फोर्स, पीएसी और पुलिस की इलाके में कड़ी निगरानी रही। पकड़े गए छह लोगों का चालान कर दिया गया जिनमें एक डॉक्टर भी शामिल है। मामला तूल पकड़ने पर इस प्रकरण की मजिस्ट्रेटी जांच का आदेश दिया गया है। इस बीच भाजपा नेता नरेंद्र कुमार सिंह गौर ने शांतिपुरम कॉलोनी का दौरा कर लोगों से बात की। कमिश्नर के साथ ही एडीए उपाध्यक्ष से मंदिर के लिए जगह उपलब्ध कराने के अलावा जांच तथा कार्रवाई की मांग की। उपद्रव में पुलिस ने एक और व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


शांतिपुरम कॉलोनी में सोमवार को जोनल अधिकारी आलोक पांडेय के नेतृत्व में एडीए दस्ते ने सड़क किनारे स्थित तीन छोटे मंदिर तोड़ दिए थे जिसके बाद गुस्साए लोगों ने चक्काजाम किया तो आरएएफ के साथ पुलिस ने लाठीचार्ज और फायरिंग की। इस पर भड़के लोगों ने आगजनी करते हुए रोडवेज बस समेत कई गुमटियां जला दीं। दर्जनों गाड़ियों को तोड़ डाला। रात में स्थिति संभालने के बाद पुलिस ने बलवा समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा लिखकर छात्र नेता दिनेश यादव और डॉ.अरविंद मिश्र समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


 मंगलवार को बवाल की आशंका थी इसलिए शांतिपुरम से लेकर फाफामऊ बाजार तक दर्जन भर से ज्यादा थानों की पुलिस फोर्स के साथ रैपिड एक्शन फोर्स और पीएसी की तैनाती कर दी गई। सुरक्षाबलों के पहरे के चलते इलाके में कोई अप्रिय घटना तो नहीं हुई मगर इस वजह से शांतिपुरम में बाजार बंद रहा। शांतिपुरम कॉलोनी में प्रयागराज पब्लिक स्कूल और साईनाथ पब्लिक स्कूल बंद रहे। पुलिस ने इस घटना में एक और गिरफ्तारी शांतिपुरम कॉलोनी के पान विक्रेता संजय उर्फ बाबा की। भाजपा नेता नरेंद्र सिंह गौर ने भी शांतिपुरम जाकर उस स्थान का जायजा लिया जहां एडीए के दस्ते ने मंदिर तोड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने एसएसपी, कमिश्नर और एडीए के उपाध्यक्ष से फोन पर बातकर मंदिर तोड़ने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कमिश्नर और एडीए उपाध्यक्ष से मंदिर के उपयुक्त स्थान देने और इस मसले की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई के लिए कहा। देर रात तक इलाके में पुलिस और आरएएफ की तैनाती बनी रही। इस बीच डीएम ने इस प्रकरण की मजिस्ट्रेटी जांच का आदेश जारी किया है। जांच एसडीएम सदर (आईएएस) डीके सिबू को सौंपी गई है।


 शांतिपुरम में मंदिर तोड़ने पर हुए बवाल का मामला तूल पकड़ गया है। मंगलवार को फूलपुर के सांसद केशव प्रसाद मौर्या ने कमिश्नर राजन शुक्ला से मिलकर घटना पर विरोध जताया और मंदिरों को दुबारा उसी स्थान पर स्थापित करने, दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और मुकदमा तथा फर्जी मुकदमे में गिरफ्तार लोगों को रिहा करने की मांग की। उनके साथ ही विहिप नेता पवन श्रीवास्तव, शिवम द्विवेदी ने भी साथियों विजय पांडेय, श्यामचंद्र के साथ जाकर ज्ञापन दिया। भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष जीतेंद्र तिवारी ने इस घटना को साजिश करार देते हुए निंदा की। भाजपा नेता आचार्य कुशमुनि स्वरूप ने कार्यकर्ताओं संग ़डीएम कार्यालय पर विरोध प्रर्दशन किया। हिंदु युवा वाहिनी ने भी घटना की निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed