{"_id":"303012c087ee5b735da526056c9bf6da","slug":"allahabad-news-hindi-news-563","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि, कालेजों में छात्रों की होगी अटेंडेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवि, कालेजों में छात्रों की होगी अटेंडेंस
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 06 Jan 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद विश्वविद्यालय और संघटक कालेजों में अब छात्र-छात्राओं का अटेंडेंस अनिवार्य होगा। कुलपति ने विभागाध्यक्षों से इसे सुनिश्चित करने के लिए कहा है। साथ में सुझाव भी मांगे हैं। माना जा रहा है कि इसके बाद परीक्षा में शामिल करने के लिए न्यूनतम उपस्थिति की बाध्यता भी लागू की जाएगी।
विश्वविद्यालय में छात्र-छात्रा के लिए 70 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य है। इससे कम उपस्थिति पर परीक्षा से बेदखल करने का प्रावधान है, लेकिन यह सिर्फ नियमों में है। वास्तविकता यह है कि विश्वविद्यालय और कालेजों में अटेंडेंस ही नहीं होती। हर क्लास में मानक से दोगुने से भी अधिक छात्र-छात्रा हैं। कई क्लास में तो 150 से भी अधिक विद्यार्थी पंजीकृत हैं।
शिक्षकों का कहना है कि इतने विद्यार्थियों का अटेंडेंस लेने में 15 से 20 मिनट निकल जाएंगे। इसलिए रोजाना उपस्थिति लेना संभव नहीं है। कई विभागाध्यक्षों ने तो लिखकर भी दे दिया है। नए कुलपति के साथ बैठक में भी विभागाध्यक्षों की ओर से यह मुद्दा उठाया गया, लेकिन पठन-पाठन के माहौल के लिए अटेंडेंस अनिवार्य करने पर सहमति बनी।