{"_id":"100d949ce38d8e17db6207410a04978a","slug":"allahabad-news-hindi-news-539","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमूल और पराग के निर्माताओं पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमूल और पराग के निर्माताओं पर मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 02 Jan 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने शनिवार को खाद्य पदार्थों के मानक के अनुरूप न पाए जाने पर अमूल और पराग के निर्माताओं समेत 11 अन्य खाद्य कारोबारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जांच के दौरान पराग के पाश्च्युराइज्ड टोंड मिल्क में और अमूल के फ्रेश क्रीम में गड़बड़ी पाई गई है। अमूल फ्रेश क्रीम के डिस्ट्रीब्यूटर अशोक नगर के रहने वाले पुनीत अहूजा पर भी मुकदमा दर्ज कराया गया है।
इसके अलावा जिन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उसमें दूध खोपड़ा के निर्माता दीपक कान्फे क्शनरी कला महल, आगरा और इसके डिस्ट्रीब्यूटर हिम्मतगंज के रौनक ट्रेडर्स प्रो. अनिल बनवानी, अमूल पाश्च्युराइज्ड टोंड के निर्माता एकता डेयरी प्राईवेट लिमिटेड यूपीएसआईडीसी इंडस्टियल एरिया, मलवा, फतेहपुर और उसके अशोक नगर स्थित डिस्ट्रीब्यूटर अनन्तया पार्लर के प्रो. पुनीत आहूजा, खोवा कारोबारी जसरा के महेंद्र कुमार केसरवानी, मिल्क रस्क (शगुन) और मिल्क रस्क (सत्यम) के निर्माता बेनीगंज के ओम शरण सक्सेना, गरम मसाला के कारोबारी ओम शरण सक्सेना, रस्क के सरायइनायत निवासी रतन कुमार पुत्र राम प्रताप, हंडिया बरौत के चंद्रभान बिंद पुत्र राम शिव नायक, जानसेनगंज के राजा यादव पुत्र राम यादव का नाम शामिल है। विभाग के अभिहित अधिकारी ने बताया कि इन उत्पादों की जांच कुछ दिन पहले की गई थी।