{"_id":"9c83d300649ed0c56b5c4fd09b0997b5","slug":"allahabad-news-hindi-news-514","type":"story","status":"publish","title_hn":"नये साल के स्वागत में जश्न, जमकर धमाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नये साल के स्वागत में जश्न, जमकर धमाल
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 30 Dec 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला रूपांतरण के ‘न्यू ईयर-2016’ के तहत बुधवार को जुटी सदस्यों ने नए साल के स्वागत में जश्न मनाया। ब्लेसिंग्स द अल्टीमेट में क्लब सदस्यों ने एक दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं। मस्ती और धमाल के बीच उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा मौका मिला। मुख्य अतिथि स्मृति सिंह और वोडा गार्ड के प्रमुख रोहित की ओर से दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत के बाद क्लब सदस्यों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं।
खुशियां साझा करते हुए प्रीती कपूर ने बीते हुए पल कभी लौटकर नहीं आते के जरिए जिंदगी का फलसफा बताया तो डॉ.पूर्णिमा ने सह लेना तुम दर्द सखी पर चमचा मत बनना और रेनू द्विवेदी ने वक्त पर कविता पढ़कर तालियां बटोरीं। रंगारंग कार्यक्रमों के बीच प्रायोजक वोडा गार्ड की ओर से पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन से पानी से होने वाली बीमारियों के प्रति सजग किया गया और इससे संबंधित लकी ड्रा में कुशाग्र साहू विजेता बने।
इसी क्रम में सरोज अरोड़ा ने ‘अफसाना लिख रही हूं’ और सीमा चतुर्वेदी ने ‘दम मारो दम’, प्रीति कपूर ने ‘झुमका गिरा रे बरेली के बाजार में’, निधि केसरवानी, मधु सिंह ने ‘चिटियां कलाइयां’, रश्मि शुक्ला ने ‘खइके पान बनारस वाला’ और कविता-करुणा ने ‘ये गलियां ये चौबारा’ गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दी। वाशिनी त्रिपाठी ने बेहतरीन संचालन से कार्यक्रम को सिलसिलेवार आगे बढ़ाया। वोडा गार्ड, फायर 8 नाइट और लेडीज स्टॉप कार्यक्रम के प्रायोजक रहे। विदा से पूर्व सदस्यों ने एक-दूसरे को नए वर्ष की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
न्यू ईयर कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता में अंशु माला- सीमा चतुर्वेदी प्रथम, मोहिनी बिंद द्वितीय और पूजा अग्निहोत्री तृतीय स्थान पर रहीं। सांत्वना पुरस्कार रचना गुप्ता और अलका श्रीवास्तव को दिया गया। तंबोला में यशी केसरवानी, वंदना अग्रवाल, सीमा चतुर्वेदी और पूजा विजेता बनीं। सभी विजेताओं को पुरस्कार सिटी स्टाइल की ओर से दिए गए।
क्लब की कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता में महिलाओं और बच्चों ने अपने हुनर, रचनात्मकता से सभी का दिल जीत लिया। एक से बढ़कर एक डिजाइन में बना गए कार्ड्स को सभी ने खूब पसंद किया। स्केचिंग, कलरिंग, क्वीलिंग वर्र्क, रिबन के साथ बने और शानदार कोटेशंस वाले कार्ड्स सभी को आकर्षित करते रहे। कई कार्ड्स में सदस्यों ने अमर उजाला की कटिंग्स भी लगाई थी। घर से बनाकर लाए गए कार्ड्स में बेस्ट तीन कार्ड्स का चयन मुख्य अतिथि ने किया।
अपनी दिलकश आवाज से गायक अमन चंद्रा ने सदस्यों का दिल जीत लिया। वह शुरुआत से अंत तक छाए रहेे। वंस मोर वंस मोर की आवाज से हॉल गूंजता रहा। ‘मुझमें सफर तू करती रहे’, ‘हां हम संवरने लगे’, ‘हर किसी को नहीं मिलता यहां प्यार जिंदगी में’, ‘गुलाबी आंखें जो तेरी देखी शराबी ये दिल हो गया’, ‘हम तेरे बिन कहीं रह नहीं सकते’, ‘तू है की नहीं’, ‘मोहब्बत बरसा देना तू सावन आया है’ गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी। ‘एंड वी ट्वीस्ट, वी ट्वीस्ट’ गीत पर तो सदस्यों ने उनके साथ स्टेज पर ही आकर डांस किया। अमन के साथ सेल्फी लेने के लिए भी वे आतुर दिखीं।
क्लब सदस्य रश्मि शुक्ला जब सेंटा क्लाज बनकर हॉल में पहुंची तो सभी के चेहरे खुशी से चमक उठे। सेंटा के साथ बच्चों ने जमकर डांस किए। सेंटा के साथ फोटो खिंचाने और हाथ मिलाने की होड़ लगी रही। बच्चाें से लेकर बड़ों तक हर किसी के बीच जाकर सेंटा ने उपहार बांटे।