{"_id":"3351583335eed876315a1f946de209cd","slug":"allahabad-news-hindi-news-491","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ से भड़के विहिप कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ से भड़के विहिप कार्यकर्ता
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 27 Dec 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
सिविल लाइंस स्थित पीडी टंडन पार्क के पास एक ट्रस्ट द्वारा प्लाटिंग कराने के नाम पर धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ करने से रविवार को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता भड़क गए। नाराज कार्यकर्ता विहिप के अखिल भारतीय सामाजिक समरसता अभियान के प्रांत मंत्री पवन श्रीवास्तव के नेतृत्व में मौके पर पहुंचे और वहीं धरने पर बैठ गए। सूचना पर वहां सिविल लाइंस पुलिस पहुंच गई।
यहां विहिप नेता पवन ने कहा कि धार्मिक स्थल पुरानी स्थिति में नहीं लाया गया तो विहिप कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान अशोक जायसवाल, जय बहादुर, सचिन जोगी, विनोद सोनकर, संदीप चौहान, अशोक यादव आदि मौजूद रहे।