{"_id":"f769f052a137bcdfb7cd183a185fe95f","slug":"allahabad-news-hindi-news-439","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों से भरी बस पेड़ से भिड़ी, वार्डेन-छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों से भरी बस पेड़ से भिड़ी, वार्डेन-छात्र की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 20 Dec 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनापार के कर्मा नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेज के छात्रों से भरी बस शनिवार रात चित्रकूट से लौटते समय रैपुरा के भौरी मोड़ के पास पेड़ से टकराकर पलट गई। ट्रक से टक्कर के बाद बस चालक ने नियंत्रण खो दिया था। हादसे में हॉस्टल वार्डेन और एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार छात्र और कॉलेज स्टॉफ के लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रात में घायलों की चीखपुकार सुनकर आसपास के गांववाले घटनास्थल पर जुट गए। घंटो मशक्कत के बाद घायलों को क्षतिग्रस्त बस से बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायलों को शहर के एसआरएन अस्पताल भेजा गया, जबकि अन्य घायलों का कॉलेज के ही अस्पताल में इलाज चल रहा है।
घूरपुर के दांदूपुर में कर्मा नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेज है। शनिवार सुबह शैक्षिक टूर के लि 70 छात्र और कॉलेज का स्टॉफ चित्रकूट गया था। इस दौरान क ॉलेेज की बस और एक निजी बस से लोग रवाना हुए। दिनभर चित्रकूट घूमने के बाद रात में सब लौट रहे थे। कॉलेज बस आगे चल रही थी, जबकि निजी बस उसके पीछे थी। छात्र निजी बस में नाचते-गाते और मस्ती करते हुए आ रहे थे। कुछ छात्रों ने चालक से आराम से चलने के लिए कहा तोे चालक ने कहा कि दो घंटे में कॉलेज छोड़ दूंगा। रैपुरा इलाके में भौरी मोड़ पर चालक ने बस को तेज रफ्तार में मोड़ा। तभी सामने से ट्रक आ गई। ट्रक से टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकराने के बाद मकान की दीवार को तोड़ते हुए पलट गई। इसमें 35 लोग सवार थे।
हादसे के बाद चीखपुकार मच गई, लेकिन बस का चालक और क्लीनर अंधेरे में बस छोड़कर भाग निकले। सूचना पर रैपुरा पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में हॉस्टल के वार्डेन रफाक खान (30) और छात्र शशि प्रकाश उर्फ मोनू पटेल (23) की मौत चुकी थी, जबकि बस में बैठे 30 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल भेजा। हादसे की खबर कॉलेज बस में बैठे स्टॉफ को मिली तो बस लगभग 20 किमी आगे निकल चुकी थी। बस वापस लौटी और आननफानन में घायलों को कॉलेज के अस्पताल लाया गया। वहां से पांच की हालत नाजुक देखकर एसआरएन अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
एसआरएन में छात्रा वंदना, शनि, रवि प्रकाश, विमला और शिक्षिका नीलम की हालत नाजुक बनी है। अन्य घायलों का कॉलेज के ही अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे में कॉलेज की डिप्टी डायरेक्टर नुसरत अफरोज, प्रिंसिपल जूही कुजुर समेत छात्र पारुल, सीपी शर्मा, पूजा, ऋतु, सोनम, सीमा, प्रशांत, रिंकू, अनीता, सफीना, शिवानी, अविनाश, शिवम, अनु सिंह, आशुतोष, हसन, अजय आदि 27 लोग जख्मी हैं।