{"_id":"112275bac17ef5f72cfe9b1e63009f88","slug":"allahabad-news-hindi-news-414","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांस के झगड़े में मार डाला मनीष को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डांस के झगड़े में मार डाला मनीष को
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 17 Dec 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी में डांस को लेकर हुए झगड़े के बाद रविवार रात एमए के छात्र मनीष पटे उर्फ सत्या (23) का कत्ल कर दिया गया था। हत्या के मुख्य संदिग्ध फरार थे इसलिए पुलिस शव का पता नहीं लगा पा रही थी। सोरांव पुलिस ने मंगलवार रात मनीष के उस दोस्त को पकड़ा जिसके घर से मनीष लापता हुआ था। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने शव ठिकाने लगाने में शामिल स्कार्पियो मालिक को पकड़ा और उसकी निशानदेही पर आधी रात बाद प्रतापगढ़ के मानिकपुर इलाके में एक कुएं से शव बरामद कर इलाहाबाद में पोस्टमार्टम को भेजा। मामूली बात पर हुए इस कत्ल में फिलहाल आठ लोगों को आरोपी बनाया गया है। दो लोग पकड़े गए जबकि प्रापर्टी डीलर समेत छह लोगों की तलाश हो रही है।
खुशहाल का पूरा गोहरी (सोरांव) के मूल निवासी पुरूषोत्तम पटेल प्रतापगढ़ में सहायक कोषाधिकारी तैनात हैं। मनीष उर्फ सत्या इनका इकलौता बेटा था। पूरा परिवार प्रतापगढ़ में रहता है जबकि सत्या यहां शांतिपुरम कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान की देखरेख करता था। वह रविवार रात बेली गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद से गायब था। रात में वह अपने दोस्त राजू के मातादीन का पूरा गांव स्थित घर चला गया था। मगर राजू ने कहा कि आधी रात वह उसके घर से चला गया था। राजू ने ही बताया कि मनीष का झगड़ा प्रापर्टी के धंधे से जुड़े अनूप, छोटे, गोरेलाल और अमन से हुआ था। पुलिस ने छापेमारी की मगर वे चारों पकड़ में नहीं आए। पुलिस को गंगा गुरुकुलम स्कूल के निकट खून के धब्बे, एक कारतूस और खोखा मिला।
स्कूल के सीसीटीवी कैमरे में रात दो से तीन के बीच दो फोर व्हीलर, बाइक पर अंधेरे में युवकों की संदिग्ध गतिविधि दिखी। पुलिस को जांच में मनीष के कथित दोस्त राजू पर शक गया तो मंगलवार को उसे भी पकड लिया। राजू के घर से मनीष का जूता मिलने पर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि आधी रात अनूप, छोटे समेत कई लोग दो गाड़ियों में उसके घर आकर मनीष को जबरन उठा ले गए थे। फिर पुलिस ने शांतिपुरम कॉलोनी से मक्खन साहू को पकड़ा। घटना में इस्तेमाल उसकी स्कार्पियो भी जब्त कर ली। मक्खन ही कत्ल के बाद अपनी स्कार्पियो में मनीष की लाश ठिकाने लगाने ले गया था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने मंगलवार आधी रात बाद मानिकपुर में देशराज का इनारा गांव के एक कुएं से मनीष का शव बरामद किया। शव को सीलकर यहां एसआरएन अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस लाया गया जहां मनीष के परिवार के लोगों ने उसकी शिनाख्त की। अब इस हत्याकांड में मनीष की मां कुसुमलता ने पुलिस को दूसरी तहरीर दी जिसमें पहले के चार नाम के अलावा गिरफतार राजू और मक्खन साहू, शांतिपुरम कॉलोनी के ही अखिलेश यादव और मातादीन का पूरा गांव के राकेश यादव का नाम भी है।