{"_id":"00c02661f9f93bace4ac062041805587","slug":"allahabad-news-hindi-news-410","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक ने ली बाइक सवार दो लोगों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रक ने ली बाइक सवार दो लोगों की जान
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 15 Dec 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनापार इलाके के मेजा में मंगलवार शाम बाइक सवार तीन लोगों को गिट्टी लदे ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। सड़क पर गिरे दो लोगों को ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। तीसरा साथी दूर छिटकने पर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद ड्राइवर ट्रक से उतरकर भाग निकला। गुस्साए लोगों ने ट्रक में आगजनी की कोशिश की तो पुलिस ने किसी तरह उन्हें मनाया। परिजन भी रोते-कलपते आ गए। घटना के करीब दो घंटे बाद पुलिस के बहुत समझाने पर लोग सड़क से हटे तो पुलिस शवों को कब्जे में लेकर सील कर सकी।
मेजा में सिंहपुर गांव निवासी विजय गौड़ (40) मंगलवार दोपहर अपने पड़ोस में रहने वाले बनवारी निषाद (38) और भटौती गांव के बलराम निषाद (42) के साथ बाइक पर बरसैता गांव गया था। वहां से तीनों शाम को एक ही बाइक पर लौट रहे थे। विजय बाइक चला रहा था। वे बरसैता नाला के पास पहुंचे तभी भटौती क्रशर प्लांट से गिट्टी लादकर आए ट्रक ने बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। विजय और बनवारी ट्रक के पहिए के नीचे आ गए, जबकि बलराम दूर छिटक गया। आसपास के लोग भागकर वहां आए तो ड्राइवर ट्रक से उतरकर भाग गया था। विजय और बनवारी की मौत हो चुकी थी, जबकि बलराम गंभीर घायल था। उसे उठाकर अस्पताल भेजा गया। इस बीच वहां भारी भीड़ जुट गई।
घटना की खबर पाकर मेजा थाने की पुलिस पहुंची तो गुस्साए लोग ट्रक में आग लगाने की फिराक में थे। पुलिस ने किसी तरह लोगों को काबू में किया। मगर आक्रोशित भीड़ ने एसडीएम को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए यातायात ठप कर दिया। करीब दो घंटे बाद मेजा चौकी प्रभारी मनमोहन मिश्रा ने यह कहकर लोगों को मनाया कि एसडीएम शहर में मीटिंग में हैं। वह रात में आएंगे और जरूरी आर्थिक सहायता भी कराएंगे। तब जाकर करीब आठ बजे यातायात शुरू हो सका। पुलिस ने गिट्टी लदा ट्रक कब्जे में लेकर दोनों शवों को सीलकर पोस्टमार्टम हाऊस भेज दिया।