फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

38 घंटे लेट रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस

Thu, 10 Dec 2015 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 10 Dec 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
allahabad news
बुधवार की रात कोहरा पड़ने के बाद बृहस्पतिवार की सुबह भले ही धूप खिल गई हो लेकिन ट्रेेनों की चाल इससे नहीं सुधरी। दिल्ली रूट की तमाम ट्रेनों की लेटलतीफी पहले की तरह ही जारी रही। ट्रेनों की लेटलतीफी का आलम जो कुछ घंटों का था, वह बढ़कर एक दिन से ज्यादा का हो गया। इलाहाबाद जंक्शन आने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस की बात करें तो वह अपने निर्धारित समय से 38 घंटे तक विलंबित रही। इसे बुधवार की सुबह इलाहाबाद आ जाना चाहिए था, लेकिन बृहस्पतिवार की रात आठ बजे तक ट्रेन यहां नहीं पहुंच सकी थी।
विज्ञापन


इतना जरूर रहा कि बृहस्पतिवार  की सुबह 5.35 बजे आने वाली गाड़ी संख्या 12562 स्वतंत्रता सेनानी शाम पांच बजे तक इलाहाबाद पहुंच गई थी। हालांकि इसे लेकर यात्रियों में काफी असमंजस रहा। बहुत से यात्रियों को लगा कि बुधवार वाली स्वतंत्रता सेनानी शाम को पहुंची है लेकिन ट्रेन में चढ़ने के बाद मालूम पड़ा कि यह बृहस्पतिवार वाली ट्रेन है। बुधवार वाली ट्रेन रात नौ बजे के आसपास ही इलाहाबाद पहुंच सकेगी। इस बीच जयपुर से इलाहाबाद आने वाली 12404 मथुरा सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी रात नौ बजे तक इलाहाबाद नहीं पहुंच सकी थी। इसके यहां पहुंचने का वक्त सुबह 4.55 बजे है। 17 घंटे तक लेट होने की वजह से रात 11.30 बजे इलाहाबाद से रवाना होने वाली मथुरा सुपरफास्ट भी विलंबित हो गई।
विज्ञापन


तय हुआ कि गाड़ी संख्या 12403 मथुरा एक्सप्रेस रात 3.30 बजे इलाहाबाद से रवाना की जाएगी। इसके पूर्व संगम, नौचंदी और ऊंचाहार एक्सप्रेस भी आज विलंब से आने की वजह से अपने निर्धारित वक्त से रवाना नहीं हो सकी। संगम 5.45 की बजाय रात दस बजे, नौचंदी शाम 5.40 की बजाय रात नौ बजे एवं ऊंचाहार एक्सप्रेस अपराह्न 1.45 की बजाय शाम सात बजे के आसपास रवाना करने की तैयारी की गई। इसके पूर्व इलाहाबाद आने वाली पुरुषोत्तम, ब्रह्मपुत्र मेल, एनई एक्सप्रेस, कालका मेल, पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति समेत दो दर्जन से ज्यादा ट्रेनें चार से 15 घंटे की देरी से पहुंची। ट्रेनों के लेट आने की वजह से यात्रियों को खासी परेशानी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed