फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

घना कोहरा भी नहीं लगा सका वोटों पर पहरा

Thu, 10 Dec 2015 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 10 Dec 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
घने कोहरे के बीच बुधवार को गंगापार के पांच ब्लॉकों में ग्राम पंचायत चुनाव के चौथे और अंतिम चरण में भी जमकर वोट बरसे। सुबह सात बजे जबर्दस्त कोहरे के कारण जब दस मीटर दूर कुछ दिखाई नहीं दे रहा था, उस वक्त गांव की पगडंडियों पर वोटरों का झुंड बूथों की ओर तेजी से बढ़ा चला जा रहा था। बूथों पर मतदान शुरू कराने की तैयारी हो रही थी और वोटरों की लाइन लग चुकी थी। वोटरों के इस उत्साह का नतीजा रहा कि हर ब्लॉक में वोट बरसे और चौथे चरण में मतदान का आंकड़ा 65 फीसदी पार कर गया।
विज्ञापन


शुरुआती दो घंटों यानी सुबह नौ बजे तक 9.8 फीसदी वोट पड़ चुके थे और कोहरा छंटने लगा था। हल्की गुनगुनी धूप में बूथों पर वोटरों की लाइन और लंबी हो गई। अगले दो घंटे यानी दिन में 11 बजे तक मतदान का आंकड़ा 26.3 फीसदी तक पहुंच गया। जैसे-जैसे मौसम मुफीद होता गया, वोटरों की भीड़ भी बूथों पर बढ़ने लगी। दोपहर एक बजे तक 43.88 और तीन बजे तक 57.26 फीसदी वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे।
विज्ञापन


मतदान की समाप्ति पर गंगापार के बहादुरपुर, सैदाबाद, धनूपुर, हंडिया एवं प्रतापपुर में कुल 65.35 वोट पड़े और ग्राम प्रधान के 465 पदों के लिए चुनाव लड़ रहे 4217 प्रत्याशियों एवं गाम पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ रहे 1514 उम्मीदवारों की किस्मत बैलेट बॉक्स में बंद हो गई। किसकी किस्मत में क्या लिखा है, यह 13 दिसंबर को मतगणना पूरी होने के बाद सामने आएगा। मतदान के दौरान प्रेक्षक हिमांशु कुमार ने मतदान केंदों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेते हुए वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे। डीए और एसएसपी ने पांचों ब्लॉकों के तहत दो दर्जन से अधिक मतदान केंद्रों का दौरा किया और जोनल मजिस्ट्रेटों, सेक्टर मजिस्ट्रेटों एवं मतदान कर्मियों को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण ढ़ंग से चुनाव संपन्न कराने के लिए दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed