फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

बहनोई की हत्या का आरोपी सिपाही बंदी

Thu, 10 Dec 2015 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 10 Dec 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
गाजीपुर जनपद में एक हफ्ते पहले अपने आरपीएफ में तैनात अपने बहनोई की गोली मारकर हत्या के आरोपी सिपाही इमरान को यहां कैंट थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से कत्ल में इस्तेमाल सर्विस पिस्टल भी बरामद कर ली गई। कैंट थाने की पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अब गाजीपुर की पुलिस उसे हत्या के मामले में रिमांड पर यहां से ले जा सकती है।
विज्ञापन


गाजीपुर में गहमर इलाके के बारा गांव का मोहम्मद इमरान खां पुलिस विभग में सिपाही है। उसकी तैनाती यहां पुलिस लाइन में है। मौजूदा समय में उसकी डयूटी एक जज की सुरक्षा में थी। उसे पुलिस लाइन से सरकारी पिस्टल मिली थी। उसका बहनोई अली अकबर खां भी इलाहाबाद में आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) में सिपाही था। वह भी गहमर में बारा गांव की रहने वाला था। उसका अपनी पत्नी नाजरीन से विवाद चल रहा था। दरअसल अली अकबर का कहना था कि उसके ड्यूटी पर इलाहाबाद में रहने के दौरान भी नाजरीन ससुराल में रहे लेकिन वह मायके चली जाती थी। दो दिसंबर को दोपहर करीब 12.30 बजे अली अकबर ससुराल में बेटे से मिलने गया तो वहां पत्नी से कहासुनी हो गई। उस रोज इमरान भी बिना अनुमति लिए गाजीपुर में अपने घर पहुंचा था।
विज्ञापन


वह पिस्टल भी साथ ले गया था। उसने तैश में आकर अपने बहनोई अली को गोली मारी और भाग गया। अली की हत्या में इमरान के खिलाफ गाजीपुर के गहमर में मुकदमा लिखा गया तो यहां कैंट थाने में भी सरकारी पिस्टल ले जाने पर धारा 409 का केस दर्ज हुआ। कैंट पुलिस ने उसे मंगलवार देर शाम पुलिस लाइन में पकड़ लिया। कैंट थाना प्रभारी मोहम्मद मुदस्सिर अंसारी ने बताया कि इमरान मंगलवार शाम ही पुलिस लाइन में किसी से मिलने आया था। सूचना मिलने पर उसे घेरकर दबोच लिया गया। उसके पास सर्विस पिस्टल और कारतूस भी मिल गए। उसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक  हिरासत में नैनी जेल भेज गाजीपुर पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed