फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

मिनी सदन में भिड़े पार्षद, हंगामा

Sun, 06 Dec 2015 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 06 Dec 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
allahabad news
नगर निगम सदन की रविवार को हुई विशेष बैठक में जमकर हंगामा हुआ। विकास नहीं तो टैक्स नहीं के मुद्दे पर एक पार्षद ने हाथ में पोस्टर लेकर सदन के भीतर प्रदर्शन किया तो दूसरे पार्षद ने पोस्टर छीनकर फाड़ दिया। इसके बाद दो गुटों में बंटे पार्षद आमने-सामने आ गए और महापौर की मेज के सामने जबरदस्त हंगामा के साथ धक्का-मुक्की करने लगे। नौबत मारपीट तक पहुंच गई लेकिन कुछ पार्षदों ने बीच बचाव कर किसी तरह मामला संभाला। हंगामे के बीच नगर निगम और जलकल विभाग का पुनरीक्षित बजट स्वीकृत हो गया।
विज्ञापन


नगर निगम सदन की बैठक शाम को तय समय से करीब आधे घंटे की देरी से साढ़े तीन बजे शुरू हुई। महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी की मौजूदगी में कार्यकारिणी उपाध्यक्ष सुशील यादव ने छह करोड़ 29 लाख 38 हजार 922 रुपये व्यय तथा जलकल विभाग का दो करोड़ 71 लाख 25 हजार रुये व्यय वाला पुनरीक्षित बजट पेश किया। इस दौरान पार्षदों ने दस वर्ष बीत जाने के बावजूद विज्ञापन नीति न लागू होने, गृहकर वसूली, पार्षदों का भत्ता, पुनरीक्षित बजट में निगम कार्यालय एवं भवनों की मरम्मत, रंगाई-पुताई आदि पर व्यय कम करने आदि का मामला उठाया। इस बीच पार्षद विजय पुर्सवानी ने गृहकर बढ़ने लेकिन शहर का विकास न होने का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन


पुर्सवानी विकास नहीं तो टैक्स नहीं लिखे हुए पोस्टर लेकर महापौर की मेज तक पहुंच गए। पार्षद राजेश निषाद, नंद लाल निषाद समेत कुछ पार्षदों ने इसका विरोध किया और पुर्सवानी से पोस्टर लेकर फाड़ दिया। ऐसा होने पर पार्षद सुशील यादव, अमित सिंह पुर्सवानी के समर्थन में खड़े हो गए। पार्षदों के आमने-सामने आने से धक्का-मुक्की शुरू हो गई। पार्षद एक-दूसरे से दो-दो हाथ करने पर उतर आए। हंगामा बढ़ता देख नगर आयुक्त ने पुलिस बुलाने को कहा। इस बीच पार्षद राजेश ने पुर्सवानी पर नशा करके सदन में आने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके हंगामा और बढ़ गया। साथी पार्षदों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। हंगामे केबाद महापौर ने नगर आयुक्त देवेंद्र कुमार पांडेय को पार्षदों के सवालों के जवाब देेने के लिए कहा। नगर आयुक्त ने बताया कि विज्ञापन बाईलाज छपने गया है और अगले 15 दिनों में आते ही लागू कर दिया जाएगा। बताया कि पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले इस वर्ष आय अधिक हुई। बैठक में राजू शुक्ला, गिरधारी सिंह, सत्येंद्र चोपड़ा, गणेश केसरवानी, अशोक सिंह, दिनेश गुप्ता, अहमद अली, राजेश कुशवाहा, भोला तिवारी, अतहर रजा लाडले, शिव सेवक सिंह, कुसुम लता गुप्ता, अब्दुस समद, संजय गुप्ता, चंद्रभूषण सिंह, गिरीशंकर प्रभाकर, पुष्पा कुशवाहा, किरन जायसवाल आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed