फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

नाटक के विरुद्ध नाटक है बादल का रंगमंच

Sat, 18 Jul 2015 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 18 Jul 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
allahabad news
इलाहाबाद। नाटककार, निर्देशक, अभिनेता बादल सरकार के 90वें जन्मदिवस पर समानांतर की ओर से चल रहे बादल सृजन उत्सव ‘बादल 90’ का अंतिम दिन ‘बादल सरकार और उनका तीसरा रंगमंच’ पर केंद्रित रहा। डॉ. गौतम चटर्जी ने बादल सरकार साक्षात्कार को ‘द फ्लैम दैट इज बादल सरकार’ को दिखाया।
विज्ञापन


परिचर्चा के दौरान डॉ. विधु खरे दास ने कहा कि तीसरे रंगमंच को समझने के लिए हमें पहले एवं दूसरे रंगमंच को जानना बहुत जरूरी है। नाटककार, अभिनेत्री वेदा प्रकाश ने कहा कि बादल सरकार के तीसरे रंगमंच के नाटकों से हमें रंगकर्म करने की प्रेरणा मिलती है। प्रो. अनीता गोपेश ने 2011 के बादल सृजन उत्सव के अनुभवों को व्यक्त किया। गौतम चटर्जी ने कहा कि बादल दा से हर बार मिलना और साक्षात्कार लेना नई ऊर्जा दे जाता था। डॉ. अनुपम आनंद ने कहा कि तीसरे रंगमंच में प्रशिक्षण के दौरान जो ऊर्जा उन्हें बादल दा से प्राप्त हुई, उसने उन्हें आज तक तीसरे रंगमंच से जोड़ा हुआ है। नाटककार राकेश ने कहा कि नाटक के विरुद्ध नाटक है बादल सरकार का रंगमंच।
विज्ञापन


हरिश्चंद्र द्विवेदी ने कहा कि तीसरे रंगमंच आज के दौर में जनता से संवाद करने के लिए सबसे उपयुक्त है। डॉ. राजेेंद्र कुमार ने कहा कि बादल दा का हर नाटक सरकार को और बेहतर बनाने पर केंद्रित रहता है। रत्ना घोषाल और हिमांशु राय ने बादल दा के साथ अनुभवों का सझा किया। बादल दा की पत्नी विशाखा रे सरकार ने कहा कि एक महान कृतिकार की पत्नी होने पर उन्हें गर्व है। उन्होंने बादल दा विचारों को आत्मसात करने और युवाओं तक पहुंचाने के लिए समानांतर की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व बादल नाट्य कार्यशाला में नाटककार राकेश ने प्रतिभागियों को रंगकर्म के बुनियादी तत्वों से अवगत कराया। बादल सरकार के रंगदल शताब्दी द्वारा मूल रास्ता और मिक्षिल जुलूस का वीडियो प्रदर्शन सेंटर ऑफ मीडिया स्ट्डीज के सहयोग से प्रदर्शित किया। कार्यक्रम का संचालन अनिल रंजन भौमिक ने किया। कार्यक्रम में डॉ. उर्मिला जैन, शशि शर्मा, आलोक, रामचंद्र गुप्त, अरिंदम घोष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed