{"_id":"8c9671ce7ff0a80a4522a20ab6ff10ad","slug":"allahabad-news-hindi-news-289","type":"story","status":"publish","title_hn":" वोटों की बौछार, सत्तर का आंकड़ा पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटों की बौछार, सत्तर का आंकड़ा पार
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 29 Nov 2015 02:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। मतदान के मामले में ग्राम प्रधानी के चुनाव ने जिला पंचायत के चुनाव को काफी पीछे छोड़ दिया। जिला पंचायत चुनाव के पहले चरण में 59.2 फीसदी वोट पड़े थे जबकि शनिवार को हुए ग्राम पंचायत के चुनाव में 70.83 फीसदी मतदान हुआ। प्रधानी के चुनाव में मतदाता ज्यादा उत्साहित नजर आए और बूथों पर भी दिनभर लंबी लाइन लगी रही। महिलाएं हों या बुजुर्ग, ज्यादातर वोटर पूरे उत्साह से बूथों तक पहुंचने और गांव के विकास की आस लिए अपने पसंदीदा प्रत्याशी के नाम पर मुहर लगाई।
ग्राम पंचायत चुनाव के पहले चरण के तहत यमुनापार के मेजा, उरुवा, कोरांव, मांडा और करछना ब्लॉक में शनिवार को सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। मतदान शुरू होने के दो घंटे बाद यानी नौ बजे तक इन पांचों ब्लॉकों में ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 474 मतदान केंद्रों में 8.3 फीसदी मतदान हो चुका था। दिन चढ़ने के साथ माहौल भी पूरी तरह से चुनावी होने लगा। 11 बजे तक बूथों पर वोटरों की लंबी लाइन लग चुकी थी और 25.3 फीसदी वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। दोपहर तीन बजे तक 42.4 और मतदान समाप्ति के लिए निर्धारित समय शाम साढ़े चार बजे तक 65.31 फीसदी वोट पड़ गए।
निर्धारित समय बीतने के बाद भी बूथों पर वोटरों की लंबी कतार लगी रही। कई जगह शाम सात बजे तक मतदान होता रहा। अंतिम गणना में 70.83 फीसदी वोटरों के मतदान करने की पुष्टि हुई। इतनी अधिक संख्या में वोट जिला पंचायत चुनाव के किसी भी चरण में नहीं पड़े थे। ग्राम पंचायत चुनाव के पहले चरण में सर्वाधिक 77.43 फीसदी मतदान कोरांव ब्लॉक में हुआ जबकि सबसे कम उरुवा ब्लॉक में 62.28 फीसदी वोटिंग हुई।