{"_id":"d21d50c7abc7bed4c498665ddb01787b","slug":"allahabad-news-hindi-news-286","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक नहीं दो प्रोफेशनल डिग्री की है जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक नहीं दो प्रोफेशनल डिग्री की है जरूरत
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 29 Nov 2015 02:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद(ब्यूरो)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मोतीलाल नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (मोनिरबा) में शनिवार को आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह और पुराछात्र सम्मेलन ‘अनुभूति-2015’ में विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर बैठे दिग्गजों का जमावड़ा हुआ। जानकारों ने भावी प्रबंधकों को नौकरी में मदद के साथ सफलता के टिप्स भी दिए।
एयर इंडिया के पूर्व निदेशक प्रेम कीथ राय ने कहा कि अब ड्यूअल डिग्री का दौर है।
कंपनियों में शीर्ष पर जाना है तो बीटेक के साथ एमबीए या एमबीए के साथ अन्य प्रोफेशनल डिग्री भी हासिल करनी होगी। बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच कंपनियां एक प्रबंधक से तकनीकी तथा अन्य क्षेत्र में भी प्रवीणता की उम्मीद रखती हैं। सृष्टि इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन के पूर्व निदेशक अजय प्रसाद ने छात्र-छात्राओं को कंपनी की जरूरतों के अनुरूप खुद को तैयार करने की नसीहत दी।
विद्यार्थियों को जेजी लाल, प्राज्जल चक्रवर्ती आदि ने भी संबोधित किया। ‘मेमोरी डाउन द लेन’ कार्यक्रम के अंतर्गत पुराछात्राें ने अपने अनुभव साझा किए। पुरा तथा वर्तमान में पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। फ्री स्टाइलर्स ग्रुप की प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रही। समारोह में प्रोफेसर रामेंदु रॉय, प्रोफेसर असीम मुखर्जी, कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर अजय कुमार सिंघल, प्रोफेसर जेएन मिश्रा, प्रोफेसर अंजनी मालवीय आदि मौजूद रहे। आयोजन में परख एक्सप्रेस युवा अधिकारी क्लब के अध्यक्ष विवेक गुप्ता, आलोक कुशवाहा, शालिनी त्रिपाठी, ईशिता आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन
मोनिरबा के पुराछात्र सम्मेलन में जुटे पुरनियों ने छात्र-छात्राओं को नौकरी का गिफ्ट देने का वादा किया। पुराछात्रों का कहना था कि उनकी पूरी कोशिश होगी कि वे जहां कार्यरत हैं वे कंपनियां मोनिरबा में कैंपस सेलेक्शन के लिए आएं। यह वादा भी किया कि इन कंपनियों में यहां के अधिक से अधिक विद्यार्थियों का चयन हो, इसके लिए भी वे प्रयास करेंगे।