{"_id":"115cd922b59634aeab220a7fa10a294c","slug":"allahabad-news-hindi-news-284","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहरिया में वोटर लिस्ट को लेकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहरिया में वोटर लिस्ट को लेकर हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 28 Nov 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव के पहले ही बहरिया ब्लाक में बड़े पैमाने पर मतदाता सूची में फर्जीवाड़ा का खुलासा हुआ है। जिसको लेकर शुक्रवार को दिन भर हंगामा होता रहा। फर्जीवाड़ा का खुलासा होने से खंड विकास अधिकारी से लेकर सीडीओ तक सकते में आ गए हैं। खंड विकास अधिकारी ने आरोप पत्र बना कर सीडीओ को प्रेषित किया है और एक कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की संस्तुति की है।
बहरिया विकास खंड में एडीओ पंचायत के कार्यालय से बीएलओ और ग्राम पंचायत अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर बना कर लोगों का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने और कटवाने का काम बडे़ पैमाने पर किया गया जबकि बीएलओ द्वारा सत्यापित सूची को दरकिनार कर दिया गया है। मामले में कई लोगों पर गाज गिर सकती है।