फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

मंत्रमुग्ध करते रहे रामघाट में कार्यक्रम

Thu, 26 Nov 2015 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 26 Nov 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
allahabad news
देव दीपावली पर रामघाट पर होने वाली दैनिक आरती महोत्सव में बदल गई। हरिहर गंगा आरती समिति की ओर से दीप दाप के साथ रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांसद केशव प्रसाद मौर्य, विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने गंगा आरती की। ग्लोबल ग्रींस की ओर से सरस्वती घाट पर दीपदान के साथ यमुना महोत्सव का समापन किया गया। कैंट सीईओ डॉ. शालिनी पांडेय ने अपनी टीम के साथ दीपदान में सहयोग दिया।
विज्ञापन


 इस दौरान संस्था सचिव संजय पुरुषार्थी, डॉ. विभा मिश्रा, डॉ. शांति चौधरी समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। वहीं नमामि गंगे समिति की ओर से निमिया बाबा आश्रम बलुआघाट में गंगा भारतीय संस्कृति की धरोहर पर गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें प्रदेश संयोजक बृज बहादुर सिंह, काशी प्रांत आयोजक अशोक चौरसिया, सहसंयोजिका काशी प्रांत अनामिका चौधरी ने विचार व्यक्त किए। इसके साथ ही बड़े हनुमान मंदिर, किला घाट, सरस्वती घाट, बोट क्लब के साथ ही झूंसी और अरैल घाटों के किनारे भी भव्य रूप से दीप जलाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed