फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

महिला ग्राम प्रधान प्रत्याशी को गोली मारी, जख्मी, मची खलबली

Sat, 21 Nov 2015 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 21 Nov 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
झूंसी/हनुमानगंज (ब्यूरो)। सरायइनायत थाना क्षेत्र के यरना गांव में शुक्रवार को ग्राम प्रधान पद की महिला प्रत्याशी को चुनावी रंजिश में गोली मार दी गई। गोली महिला प्रत्याशी के पेट में लगी है। घटना से गांव की बस्ती में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने भुक्तभोगी पक्ष की तहरीर पर पूर्व प्रधान समेत तीन के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। घटना से गांव में तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के यरना गांव निवासी रामसुचित यहां के पूर्व प्रधान भी रह चुके हैं। इस दफे महिला सीट होने के कारण उनकी पत्नी कलावती देवी चुनाव लड़ रही हैं। प्रधान पद पर गांव के मानिकचंद्र की पत्नी राजकुमारी देवी भी प्रत्याशी हैं। शुक्रवार की सुबह रामसुचित का बेटा निर्भय कुमार हैंडपंप पर हाथ-पैर धो रहा था। तभी दूसरे पक्ष के लोग वहां पहुंचे तथा गालीगलौज करते हुए मारपीट करने लगे। इस दौरान बीच-बचाव को उसकी मां कलावती देवी आगे आई तो आरोप है कि दूसरे पक्ष तमंचे से फायर कर दिया। गोली महिला ग्राम प्रधान पद प्रत्याशी कलावती के पेट को छूते हुए निकल गई। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हमलावर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


 आनन-फानन में घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी इलाकाई पुलिस को दी गई तो मौके पर पहुंची और तफ्तीश की। पुलिस ने घटना की वजह चुनावी रंजिश बताई है। साथ ही तकरीबन दो साल पहले मानिकचंद्र के घर में हुई चोरी की घटना से भी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसमें रामसुचित व अन्य आरोपी थे। पुलिस ने चोरी के सामानों की बरामदगी के साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था। भुक्तभोगी पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मानिकचंद्र, राजबहादुर तथा ननके के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। घटना से गांव में तनाव बना हुआ है। अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed