फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

ग्राम प्रधान के एक पद पर दस-दस दावेदार

Sat, 21 Nov 2015 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 21 Nov 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
allahabad news
इलाहाबाद, 17 नवंबर। पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के तहत कुल 8778 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए हैं। इनमें ग्राम प्रधान के 385 पदों के लिए 3771 और ग्राम पंचायत सदस्य के 4987 पदों के लिए 5007 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है। शुक्रवार को जसरा, कौड़िहार, कौंधियारा, चाका एवं शंकरगढ़ ब्लॉक में दूसरे चरण के नामांकन के आखिरी दिन ब्लॉक मुख्यालयोें में उम्मीदवारों और उनके समर्थकों की जबर्दस्त भीड़ रही। नामांकन शाम चार बजे तक ही होना था लेकिन भीड़ इतनी अधिक थी कि देर रात तक यह प्रक्रिया जारी रही।
विज्ञापन


कौड़िहार मेें ग्राम प्रधान के 130 पदों के लिए सर्वाधिक 1305 नामांकन हुए। साथ ही 1892 उम्मीदवारों ने ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए भी पर्चे दाखिल किए। जसरा में भी प्रधान के 63 पदों के लिए 641 दावेदार सामने आए हैं जबकि ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 649 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है। वहीं, कौंधियारा में ग्राम प्रधान पद के लिए कुल 538 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 677 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे। चाका में 583 उम्मीदवारों ने ग्राम प्रधान और 911 प्रत्याशियों ने ग्राम पंचायत सदस्य के लिए नामांकन कराया जबकि शंकरगढ़ में 704 प्रत्याशियों ने ग्राम प्रधान और 856 ने ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए पर्चे भरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed