फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

प्रेमिका के चक्कर में खुद को गोली मारी

Sat, 21 Nov 2015 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 21 Nov 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
allahabad news
इलाहाबाद। दारागंज इलाके में रहने वाले एक  युवक ने अपनी प्रेमिका के चक्कर में ऐसी घटना कर डाली कि पुलिस भी सन्न है। उसने बृहस्पतिवार रात पुलिस को सूचना दी कि उसे गोली मार दी गई है। आरोप लगाया कीडगंज की धरिकार बस्ती में रहने वाले एक कबाड़ी पर। पुलिस ने हत्या की कोशिश का केस लिखकर जांच की तो मामला कुछ और निकला। पता चला कि युवक ने कबाड़ी को फंसाने के लिए खुद को गोली मारी थी। वजह ये कि कबाड़ी के परिवार की महिला से उसका अवैध रिश्ता है। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है जबकि उसे तमंचा देने वाला पकड़ा गया है।
विज्ञापन


दारागंज में कच्ची सड़क पर रहने वाला राजेंद्र यादव पान की दुकान चलाता है। बृहस्पतिवार रात करीब पौने ग्यारह बजे उसने थाने जाकर पुलिस को बताया कि उसे गोली मार दी गई है। उसके बाएं हाथ में कलाई के पास गोली लगने का घाव था। राजेंद्र ने कहा कि उसे कीडगंज में मिंटो पार्क के निकट धरिकार बस्ती में रहने वाले बंटा कबाड़ी ने गोली मारी है। आरोप लगाया कि पैसों के लेनदेन की रंजिश में उसे बंटा ने गोली मारी है। पुलिस ने दफा 307 का मुकदमा लिखकर छापा मारा तो बंटा मिल गया।
विज्ञापन


उसने गोली मारने की बात को झूठा करार दिया। इसी बीच रात में पुलिस ने घायल राजेंद्र के घर के बाहर पुरानी झूंसी के रोहित केवट को तमंचा समेत पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया कि राजेंद्र ने उससे कट्टा मांगा था। कहा था कि रात में आकर वापस ले जाना। इस खुलासे के बाद पुलिस ने माना है कि राजेंद्र ने खुद गोली मारकर यह कहानी गढ़ी। एसएसपी केएस इमैनुएल के मुताबिक, अब तक की जांच से पुलिस इस नतीजे पर पहुंची है कि प्रेमिका के चक्कर में राजेंद्र ने खुद गोली मारकर दूसरे को फंसाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed