फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

कौंधियारा में कार्रवाई से पहले विरोध शुरू

Tue, 23 Jun 2015 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 23 Jun 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
करछना तहसील के कौंधियारा इलाके में प्रशासन की ओर से पचास परिवारों को जमीन से बेदखल करने की प्रस्तावित कार्रवाई को लेकर विरोध शुरू हो गया है। कुछ दिनों पहले भी तहसील और पुलिस प्रशासन ने वहां कार्रवाई का प्रयास किया था लेकिन लोगों के विरोध के कारण अफसरों को कदम पीछे खींचने पड़े। कौंधियारा में 25 जून को कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। इसकी भनक लगते ही आल इंडिया किसयान मजदूर सभा ने तहसील प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन


 इस मसले पर आल इंडिया मजदूर सभा की ओर से 24 जून को जनसभा का आयोजन किया जा रहा है। सभा के महासचिव राजकुमार पथिक का कहना है कि गरीबों, दलितों को सरकारी संपत्ति से उजाड़ने से पहले उनके पुनर्वास की व्यवस्था की जानी चाहिए लेकिन शासन की ओर से उनके पुनर्वास की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। उनका आरोप है कि उसी सरकारी जमीन पर तमाम दबंगों का भी कब्जा है लेकिन दबाव में प्रशासन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। प्रशासन के निशाने पर सिर्फ गरीब और मजलूम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed