फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

81 वर्षीया वृद्धा ने नेत्रदान कर पेश की अनूठी मिसाल

Tue, 23 Jun 2015 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 23 Jun 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
एक और वृद्धा ने नेत्रदान कर अनूठी मिसाल पेश की है। शहर के सीवाई चिंतामणि रोड निवासिनी विमला रानी डंग ( 81 वर्ष ) ने अपने जीते जी परिजनों के समक्ष इच्छा जतायी कि मृत्यु उपरांत उनकी आंखें  दान कर दी जाएं ताकि नेत्रहीनों को नई रोशनी दी जा सके। संयोगवश विमला रानी डंग की मंगलवार को मृत्यु हो गई। उनकी मौत होने ही बेटे अश्वनी डंग ने तत्काल इसकी जानकारी क्षेत्रीय नेत्र संस्थान के निदेशक डॉ. एसपी सिंह को दी।  जानकारी मिलते ही निदेशक डॉ. एसपी सिंह ने डॉ. चंद्र प्रकाश ओेली, डॉ. रवींद्र कुमार, डॉ. शम्मी कपूर, व डॉ. प्रदीप कुमार सिंह की संयुक्त टीम स्वर्गीय विमला रानी डंग के आवास पर भेजी।
विज्ञापन


 कागजी प्रक्रिया पूरी कर स्वर्गीय विमला रानी डंग के शरीर से दान की गई आंखें प्राप्त की गई। निदेशक डॉ.एसपी सिंह ने दो नेत्रहीनों को कार्निया प्रत्यारोपण के लिए बुलाया । निदेशक डॉ. एसपी सिंह ने दोनों नेत्रहीनों की आंखों में कार्निया का प्रत्यारोपण कर नई रोशनी दी । उल्लेखनीय है कि मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज के प्राचार्य एवं क्षेत्रीय नेत्र संस्थान के निदेशक द्वारा कई नेत्रहीनोें का कार्निया प्रत्यारोपण कर उन्हें नई जिंदगी दी जा चुकी है। निदेशक डॉ. एसपी सिंह ने शहरियों से अपील करते हुए कहा है कि नेत्रदान को लेकर ज्यादा से ज्यादा लोग आगे आएं ताकि उन्हें नई जिंदगी दी जा सके। जानकारी मोबाइल नंबर 09451762902 और 09807477789 पर दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed