फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

कोर्ट के आदेश से कपिल ने किया मां का अंतिम संस्कार

Mon, 14 Sep 2015 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 14 Sep 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
allahabad news
जिला न्यायालय ने जवाहर पंडित हत्याकांड के आरोप में जेल में बंद कपिल मुनि,को अपनी मां की मुखाग्नि देने और उदयभान, और सूरजभान करवरिया को माता के अन्तिम दर्शन के लिए दाह संस्कार स्थल रसूलाबाद घाट पर पुलिस अभिरक्षा में  जाने की अनुमति प्रदान की । कोर्ट की इजाजत के बाद तीनों भाइयों ने रसूलाबाद घाट पहुंचकर अपनी माता का अंतिम संस्कार किया। उनकेप्रार्थनापत्र पर एडीजे प्रेमनाथ ने सुनवाई की।
विज्ञापन


अभियोजन के अनुसार करवरिया बंधुओ की ओर से अदालत में अर्जी दी गयी कि 13सितंबर की रात उनकी 77वर्षीय माता भाग्यवती देवी का  वात्सल्य अस्पताल में देहांत हो गया है इसलिए अन्तिम संस्कार में जाने और क्रिया कर्म करने के लिए 15 दिन के लिए पुलिस अभिरक्षा में भेजने की अनुमति दी जाए । अर्जी पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि मृत्यु प्रत्येक इंसान के जीवन का अत्यंत संवेदनशील और दुखद पहलू है।
विज्ञापन


 हिंदू परंपरा के अनुसार ज्येष्ठ पुत्र को माता-पिता की मृत्यु पर मुखाग्नि देने का अधिकार है । तीनाें में कपिल मुनि करवरिया बडे़ हैं । सभी जिस दिन से जेल में है अपनी मां को देख नहीं पाए हैं । कोर्ट ने विधि व्यवस्था एसएलपी बृजेश सिंह बनाम स्टेट आफ गुजरात का हवाला देते हुए  एसएसपी आदि को निर्देश दिया कि वे तीनो बंदियो को तीन घंटे के लिए दाह संस्कार स्थल पर ले जाये और उसके बाद उन्हे  नैनी जेल भेजा जाए । अधिवक्ता शीतला प्रसाद मिश्र, देवेंद्र मिश्र नगरहा सहित तमाम वकीलों ने उनको पक्ष रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed