फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad junction got the best operational title

इलाहाबाद जंक्शन को मिला सर्वश्रेष्ठ परिचालन का खिताब

Sun, 28 Apr 2019 01:47 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 28 Apr 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
Allahabad junction got the best operational title
फाइल फोटो

कुंभ मेले के दौरान क्षमता से अधिक ट्रेनों के सुगम संचालन के लिए इलाहाबाद जंक्शन को इस बार सर्वश्रेष्ठ परिचालन की शील्ड का खिताब मिला है।

विज्ञापन


मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में शनिवार को आयोजित 64 वें रेल सप्ताह पुरस्कार में डीआरएम अमिताभ ने यह शील्ड इलाहाबाद जंक्शन के स्टेशन प्रबंधक राजाराम राजपूत को दी। इस दौरान जंक्शन और छिवकी को बेस्ट टिकट चेकिंग की भी शील्ड  मिली। यह शील्ड संयुक्त रूप से सीआईटी डोरीलाल शर्मा, शीतला प्रसाद श्रीवास्तव, केबी काला आदि ने संयुक्त रूप से ली। 
विज्ञापन



डीआरएम ऑफिस सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बेहतर कार्य करने वाले कुल 13 अफसर एवं 180 रेलकर्मी सम्मानित किए गए। सम्मानित होने वालों में मंडल के पीआरओ सुनील कुमार गुप्ता, एसीएम पंकज त्रिपाठी आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे। कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं दो हजार रुपये नगद एवं अफसरों को प्रशस्ति पत्र, मेडल के साथ घड़ी दी गई। कार्यक्रम मेें सामान्य प्रशासन को एक, इंजीनियरिंग को दो, संकेत एवं दूरसंचार को दो, कार्मिक विभाग को एक ग्रुप अवार्ड एवं स्टेशन एवं कई अन्य विभाग को 32 शील्ड मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम  भी आयोजित किए गए। कार्यक्रम में महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष अंजू अमिताभ, सीनियर डीओएम मनु प्रकाश, सीनियर डीसीएम नवीन दीक्षित, सीनियर डीपीओ अभिषेक रंजन, सीनियर डीएससी अमरेश कुमार, पीके यादव, आरए जमाली, वीके गौतम, राखी गुप्ता, नुपुर अग्रवाल आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed