फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad highcourt: Regarding confirmation of Koli's death sentence Instruction to prepare paper book of appeal

Allahabad highcourt: कोली की फांसी की सजा की पुष्टि को लेकर अपील की पेपर बुक तैयार करने का निर्देश

Wed, 13 Jul 2022 01:29 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 13 Jul 2022 01:29 AM IST
विज्ञापन
Allahabad highcourt: Regarding confirmation of Koli's death sentence Instruction to prepare paper book of appeal
हाईकोर्ट। - फोटो : amar ujala
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने निठारी कांड के आरोपी सुरिंदर कोली को फांसी की सजा की पुष्टि के लिए अधीनस्थ अदालत के रिफरेंस को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है। कोर्ट ने महानिबंधक कार्यालय को पेपर बुक तैयार करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने अपील पर सुनवाई हेतु इसे 12 हफ्ते बाद पेश करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन



यह आदेश न्यायमूर्ति मनोज मिश्र तथा न्यायमूर्ति एसएएच रिजवी की खंडपीठ ने सुरिंदर कोली की अपील पर दिया है। कोर्ट ने कहा है कि अपील का नोटिस शासकीय अधिवक्ता व सीबीआई के अधिवक्ता को दिया जाए। अधीक्षक जिला कारागार गाजियाबाद ने 17 मई 22 व 19 मई 22 के फैसले की प्रति भेजी है, जिसमें कोली को फांसी की सजा सुनाई गई है। इसकी पुष्टि के लिए विशेष अदालत भ्रष्टाचार निरोधक कानून गाजियाबाद ने हाईकोर्ट में रिफरेंस भेजा है। साथ ही सीलबंद टीन के बॉक्स में प्रत्रावली भी भेजी है।
विज्ञापन



बता दें कि सुरिंदर कोली व मनिंदर सिंह पंढेर पर नाबालिग लड़कियों को झांसा देकर उनके साथ दुष्कर्म व नृशंस हत्या करने का आरोप है। मामले की जांच कर सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल की थी। लंबी सुनवाई के बाद विशेष अदालत सीबीआई ने कई केसों में कोली को फांसी की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed