{"_id":"612e6e0c42e06016f83682e6","slug":"allahabad-high-cout-gyanpur-mla-vijay-mishra-charged-with-demanding-rangadari","type":"story","status":"publish","title_hn":"MPMLA COURT PRAYAGRAJ : ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र के खिलाफ रंगदारी मांगने का आरोप तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MPMLA COURT PRAYAGRAJ : ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र के खिलाफ रंगदारी मांगने का आरोप तय
Tue, 31 Aug 2021 11:30 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 31 Aug 2021 11:30 PM IST
सार
आगरा जेल में बंद भदोही के ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक विजय मिश्र की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रयागराज की एमपीएमएलए कोर्ट ने रंगदारी मांगने के एक मामले में मिश्र के खिलाफ आरोप तय कर दिया है।
विज्ञापन
विधायक विजय मिश्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भदोही से निर्वाचित बाहुबली विधायक विजय मिश्र पर स्पेशल कोर्ट एमपीएमएलए ने रंगदारी मांगने का आरोप तय कर दिया है। आरोप पढ़कर सुनाए जाने के बाद विजय मिश्र ने इससे इनकार किया और परीक्षण कराए जाने की मांग की। अदालत ने अभियोजन पक्ष के गवाहों को पेश करने का आदेश दिया है।
आरोप विशेष न्यायाधीश आलोक कुमार श्रीवास्तव ने पत्रावली पर उपलब्ध कागजातों लोक अभियोजक राजेश गुप्ता वीरेंद्र कुमार सिंह तथा विजय मिश्र के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनकर तय किया। अदालत ने आरोप में लिखा कि वर्ष 2020 में विजय मिश्र ने आपराधिक साजिश करके अवनीश मिश्र सभासद वार्ड नंबर 13 विंध्याचल व उसके परिवार से रंगदारी में 15 लाख रुपये दिए जाने की मांग कर उन्हें मृत्यु के भय में डाला है।