फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad High Court stays arrest of Karni Sena chief Okendra Rana

राणा सांगा विवाद: करणी सेना के अध्यक्ष ओकेंद्र राणा की गिरफ्तारी पर रोक, सपा सांसद के आवास पर किया था प्रदर्शन

Sat, 21 Jun 2025 10:51 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 21 Jun 2025 10:51 PM IST
सार

करणी सेना अध्यक्ष ओकेंद्र राणा पर आरोप है कि उन्होंने सपा सांसद रामजी लाल सुमन के ‘राणा सांगा’ को लेकर दिए गए कथित विवादित बयान के विरोध में उनके आवास पर अपने कार्यकर्ताओं संग 26 मार्च को प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन
Allahabad High Court stays arrest of Karni Sena chief Okendra Rana
मंच से बोलते ओकेंद्र राणा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सपा सांसद रामजी लाल सुमन के आगरा स्थित आवास पर हिंसक प्रदर्शन के आरोपी करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओकेंद्र सिंह राणा की गिरफ्तारी पर सशर्त रोक लगा दी है। यह आदेश न्यायमूर्ति सिद्धार्थ और न्यायमूर्ति हरवीर सिंह की खंडपीठ ने दिया है। कोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि अदालत से मिली यह राहत याची की ओर से विवेचना में सहयोग करने पर ही बरकरार रहेगी।

विज्ञापन


गौरतलब है कि करणी सेना अध्यक्ष ओकेंद्र राणा पर आरोप है कि उन्होंने सपा सांसद रामजी लाल सुमन के ‘राणा सांगा’ को लेकर दिए गए कथित विवादित बयान के विरोध में उनके आवास पर अपने कार्यकर्ताओं संग 26 मार्च को प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन


इस दौरान हिंसा और तोड़फोड़ भी हुई थी। 27 मार्च को सांसद के पुत्र और पूर्व विधायक रंजीत सुमन ने आगरा के हरि पर्वत थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके खिलाफ उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed