फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad High Court: Responds sought from chairman for refusal of admission in next class

इलाहाबाद हाईकोर्ट : अगली कक्षा में प्रवेश से इंकार करने पर चेयरमैन से मांगा जवाब

Thu, 24 Feb 2022 01:02 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 24 Feb 2022 01:02 AM IST
सार

? हाईकोर्ट ने सूचीपत्र प्रवेश संबंधी रूल रेग्यूलेशन व आवेदन की योग्यता के दस्तावेज के साथ हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है। याचिका की सुनवाई आठ मार्च को होगी।

विज्ञापन
Allahabad High Court: Responds sought from chairman for refusal of admission in next class
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2020 में पांचवीं कक्षा पास बच्चे को एक साल के अंतराल के कारण छठीं कक्षा में प्रवेश देने से इंकार करने के खिलाफ याचिका पर चेयरमैन नवोदय विद्यालय समिति से जवाब मांगा है। पूछा है कि क्या वर्ष 2020 के छात्र एक साल के अंतराल के बाद 2022 में अगली कक्षा में प्रवेश नहीं ले सकते?

विज्ञापन





यदि आवेदन भरने में गलती हुई है तो इसका क्या प्रभाव होगा? हाईकोर्ट ने सूचीपत्र प्रवेश संबंधी रूल रेग्यूलेशन व आवेदन की योग्यता के दस्तावेज के साथ हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है। याचिका की सुनवाई आठ मार्च को होगी।
विज्ञापन




 याची केअधिवक्ता का कहना है कि 2019-2020 सत्र में उसने पांचवीं कक्षा पास की। एक साल बाद सत्र 2021-22 में जवाहर नवोदय विद्यालय बरूआ सागर झांसी में छठी कक्षा में प्रवेश लेने का आवेदन दिया। उसका टेस्ट लिया गया जिसमें उसकी 22वीं रैंक आई है। लेकिन यह कहते हुए उसे प्रवेश देने से इंकार कर दिया गया कि नीति के तहत उसमें प्रवेश पाने की योग्यता नहीं है। सत्र 2020-21 के छात्र ही प्रवेश पाने के हकदार हैं। इसे चुनौती दी गई। एकल पीठ ने याचिका खारिज कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed